script

Weather Alert: अचानक देने जा रही सर्दी और कोहरा दस्तक, अगले 24 घंटे में बारिश, जानिये मौसम का हाल

locationआगराPublished: Nov 28, 2019 09:10:50 am

इसके साथ मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है।

आगरा। मौसम में अचानक परिवर्तन होने जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी शुरू होने के बाद उत्तर की ओर सर्द हवाओं ने रुख कर लिया है। इसके साथ मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। बादल भी छाए रहेंगे।
ये भी पढ़ें – वंडर गर्ल नैना जायसवाल तथा गूगल बॉय अगत्स्य जायसवाल की सफलता का राज

ये रहा मौसम
गुरुवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। सुबह पांच बजे सर्द हवाएं चल रही थीं। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में सूर्य देव बादलों से लुकाछुपी का खेल करते नजर आए। विगत दिवस की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से 27.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान समान्य से पांच डिग्री अधिक 15.7 डिग्री रहा।
ये भी पढ़ें – सामुदायिक स्‍वास्‍थ केंद्र के कमरे में भरे थे गोबर के उपले, अव्यवस्थाओं को देख बिफरे प्रमुख सचिव, देखें वीडियो

बारिश के बाद छाएगा कोहरा
मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को सुबह बादल छा सकते हैं। वहीं तीन दिसंबर तक सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका है। इससे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच जाएगी। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो