script

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने से पहले ताजमहल की हुई धुलाई, 300 साल बाद मुल्तानी मिट्टी से साफ की गईं कब्रें

locationआगराPublished: Feb 24, 2020 12:07:11 pm

US President Donald Trump के लिए ताजमहल की धुलाई…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए ताजमहल की हुई धुलाई, सजाया गया पूरा आगरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए ताजमहल की हुई धुलाई, सजाया गया पूरा आगरा

आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गुजरात के अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वह आज आगरा भी आएंगे। उनके स्वागत के लिए आगरा और ताजमहल को सजाया गया है। बाकायदा ताजमहल की धुलाई की गई है। शाहजहां और मुमताज महल की कब्रों को मुल्तानी मिट्टी के लेप से चमकाया गया है। यहां तक कि ताज के आस-पास के पेड़ पौधों की भी धुलाई की गई है। ट्रंप का काफिला जिस 13 किलोमीटर के रास्ते पर चलेगा उसको भी सजाया गया है। एहतियातन सुरक्षा के लिए टीमें एडवांस में ही पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट से ताजमहल तक के 13 किलोमीटर के रास्ते का हर चप्पा सुरक्षा टीमों की नजर में है।
300 साल बाद हुई धुलाई

ताजमहल की स्थापना के 300 साल बाद यह पहली बार है जब कब्रों को साफ किया जा रहा है। सफाई के लिए मुल्तानी मिट्टी की एक मोटी परत का इस्तेमाल किया गा है, जिसके बाद उसे पानी से धोया जाता है। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग भारतीय महिलाएं अपने सौंदर्य को निखारने के लिए करती हैं। उसी मुल्तानी मिट्टी से पांच पर ताजमहल की कब्रों को साफ किया गया है। हालांकि कब्र ज्यादा साफ नहीं हुई हैं।
सुरक्षा के ये हुए इंतजाम

आज 12 बजे के बाद आम लोग ताजमहल का दीदार नहीं कर पाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल देखने पहुंचेंगे। ट्रंप के दौरे के दौरान सुरक्षा कारणों से ताजमहल में आमलोगों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रम्प का एयरफोर्स वन विमान आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर 4.45 बजे उतरेगा। यहां स्वागत के बाद 5 बजे ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास के लिए रवाना होगा। होटल से ट्रंप और मेलानी गोल्फ कार्ड से शाम 5:15 पर ताजमहल के लिए रवाना होंगे। ट्रम्प और उसकी पत्नी मेलानिया 1 घंटे तक ताज का दीदार करेंगे। 6:30 पर काफिला वापस एयरपोर्ट पहुंचेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो