आगरा

US President Donald Trump आज देखेंगे ताजमहल, 25 हजार विद्यार्थी करेंगे स्वागत, घर से निकलें संभलकर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का विमान 4.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा
ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद, 3000 कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे

आगराFeb 24, 2020 / 09:26 am

Bhanu Pratap

US President Donald Trump

आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ सोमवार को मोहब्बत की इमारत ताजमहल का दीदार करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसका असर रविवार को दिखाई दिया ताजनगरी की सड़कों पर पुलिस के जवानों का हुजूम तो वहीं जिस मार्ग से ट्रम्प का काफिला गुजरेगा उस मार्ग पर अत्याधुनिय हथियारों से लैस जवानों का पहरा दिखाई दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा। इसके बाद ट्रम्प का काफिला आगे की ओर बढ़ेगा। ताजमहल सुबह 10.30 बजे से आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। उत्तर प्रदेश के 3000 कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ट्रम्प का स्वागत करेंगे। 25 हजार स्कूली बच्चे हाथों में भारत और अमेरिका के झंडे लेकर एकता का संदेश देंगे। यातायात परिवर्तित कर दिया गया है। अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे पर निकाह गड़ाए हुए हैं। बाहर से पुलिस बल बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आगरा के महापौर नवीन जैन ट्रम्प का स्वागत करेंगे। मेयर चांदी की चाबी भेंट करेंगे।
कार्यक्रम हुआ जारी

24 फरवरी को आगरा आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के ताजमहल विजिट का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो चुका है। ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर 4.45 बजे उतरेगा। यहां स्वागत के बाद 5 बजे ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास के लिए रवाना होगा। होटल से ट्रंप और मेलानी गोल्फ कार्ड से शाम 5:15 पर ताजमहल के लिए रवाना होंगे। ट्रम्प और उसकी पत्नी मेलानिया 1 घंटे तक ताज का दीदार करेंगे। 6:30 पर काफिला वापस एयरपोर्ट पहुंचेगा।
भारी सुरक्षा

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में 6000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों के लगभग 200 अधिकारियों के साथ अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की एडवांस टीम भी आगरा में डेरा डाल चुकी है। ट्रंप की सुरक्षा के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो भी आगरा पहुंच चुके हैं। इसके अलावा 10 कंपनी पैरा मिल्ट्री फोर्स और 12 कंपनी प्रोविशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) के जवान भी तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा के लिए रिहर्सल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन को लेकर रविवार को सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने रिहर्सल किया। यह रिहर्सल खेरिया मोड़ से शुरू हुआ, जो ताजमहल पूर्वी गेट तक किया गया। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों को भी बंद कर दिया गया। शाम चार बजे शुरू हुए इस रिहर्सल के दौरान यातायात बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुछ ही देर में लोग तिलमिला उठे। बता दें कि ट्रंप का काफिला अजीतनगर गेट से सराय ख्वाजा पुल, पीडब्लूडी चौराहा, माल रोड होते हुए होटल अमर विलास पहुंचेगा। इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। रविवार को रिहर्सल के दौरान जवानों ने हर हिस्से को बारीकी से देखा। इस मार्ग को जोड़ने वाले मार्गों को पहले ही बंद कर दिया जाएगा।
Taj Mahal
दुल्हन की तरह तैयार हुआ आगरा, स्वागत की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज विजिट को लेकर आगरा शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ताजमहल को फूलों की एक बेहतर बागबानी के रूप में तब्दील कर दिया है। विभिन्न प्रजातियों के यह फूलों के गमले ताजमहल परिसर डायना बेंच ताजमहल की मुख्य गुंबद वाला द्वार पर लगाए गए हैं। फूलों के इन गमलों की लगाई जाने के बाद ताजमहल की सुंदरता में चार चांद तो लगे हैं वहीं ताजमहल का दृश्य भी देखने लायक हो गया है, ऐसा लगता है कि मानो किसी की शादी हो और स्थल को फूलों से सजा दिया हो।

Home / Agra / US President Donald Trump आज देखेंगे ताजमहल, 25 हजार विद्यार्थी करेंगे स्वागत, घर से निकलें संभलकर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.