आगरा

US President Donald Trump के लिए रोकी जाएंगी ट्रेन, 50 हजार लोग लोग घरों में किए जाएंगे कैद

शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट तक कर्फ्यू जैसे माहौल हो जाएगाहजारों लोग स्वागत करेंगे तो 40 हजार लोग घरों में कैद किए जाएंगे
ताजमहल में हथियारों के साथ प्रवेश करेंगे ट्रम्प के सुरक्षा कर्मचारी

आगराFeb 23, 2020 / 12:40 pm

Bhanu Pratap

US President Donald Trump

आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प US President Donald Trump आगरा आ रहे हैं। तारीख है 24 फरवरी, 2020। स्वागत और सुरक्षा की भारी तैयारियां चल रही हैं। एक ओर तो उनके स्वागत में हजारों बच्चे सड़क के दोनों ओर रहेंगे, चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कि जाएंगे और दूसरी ओर 50 हजार लोगों को घरों में कैद किया जाएगा इतना ही नहीं, भारतीय रेल भी रोक दी जाएगी। ताजमहल तो सुबह 10.30 से बंद है ही।
यह भी पढ़ें

ग्रामीणों का Donald Trump से सवाल- क्या अमेरिका में लोग हमारी तरह नारकीय जीवन जीते हैं?

दो चरणों में ट्रेन रोक जाएगी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए भारतीय रेल के पहियों को रोकने का फैसला किया गया है। जिस वक्त डोनाल्ड ट्रम्प खेरिया हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे, उससे आधा घंटा पहले सराय ख्वाजा रेलवे ओवर ब्रिज से कोई ट्रेन नहीं गुजरेगी। ट्रेन जहां है, वहीं पर रोक दी जाएगी। इसी तरह जब वे ताजमहल देखकर खेरिया हवाई अड्डा की ओर वापस हो रहे होंगे, तब भी आधा घंटा पहले ट्रेन रोक दी जाएंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। रेलवे प्रोटेक्श फोर्स (आरपीएफ) को ट्रैक पर तैनात किया गया है। लगातार निगरानी जा रही है। बाहर से भी आरपीएफ के जवान बुलाए गए हैं। आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा ने बताया कि पार्किंग में वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
यह भी पढ़ें

बदायूं में फिरौती के लिए मौसेरे भाई की अगवा कर हत्या

दोपहर 12 बजे से कर्फ्यू जैसा माहौल रहेगा

शिल्पग्राम में ताज महोत्सव चल रहा है। 24 फरवरी को दिन में यहा कोई कार्यक्रम नहीं होगा। शिल्पग्राम से ताजमहल के पूर्वी गेट तक सोमवार की दोपहर 12 बजे से यूं मानिए कि कर्फ्यू सा रहेगा। पुलिस किसी को घर से बाहर नहीं निकलने देगी। अगर कोई घर से बाहर है तो उसे भी नहीं जाने दिया जाएगा। सड़क को जन्शून्य कर दिया जाएगा। शिल्पग्राम से लेकर ताज पूर्वी गेट तक आबादी है। करीब 50 हजार लोग रहते हैं। सबके सब बंधन में रहेंगे। पुलिस ने यहां सुरक्षा का पूरा जाल बिछा रखा है। 24 फरवरी को ताज महोत्सव देखने जाने का भी कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें

सॉल्वर गैंग ने पुलिस भर्ती के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा में लगाई सेंध

हथियारों के साथ प्रवेश

ताजमहल में हथियार लेकर जाने पर रोक है। बड़े से बड़े वाईआईपी आए, उनके भी हथियार बाहर रखवा लिए गए। एक डोनाल्ड ट्रम्प हैं कि उनके सुरक्षा कर्मचारी हथियारों के साथ ताजमहल में प्रवेश करेंगे। वे डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी का सुरक्षा घेरा बनाएंगे। ताजमहल में हथियार समेत प्रवेश की अनुमति ली गई है।

Home / Agra / US President Donald Trump के लिए रोकी जाएंगी ट्रेन, 50 हजार लोग लोग घरों में किए जाएंगे कैद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.