scriptताज की खूबसूरती के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया संग आगरा में रचा इतिहास | US President Donald Trump visits Tajmahal with Family | Patrika News

ताज की खूबसूरती के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया संग आगरा में रचा इतिहास

locationआगराPublished: Feb 24, 2020 08:24:38 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद आगरा का दीदार किया

US President Donald Trump

बेटी इवांका और दामाद आगरा का दीदार किया

आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार शाम को अहमदाबाद से आगरा पहुंचे। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद मौजूद रहे। सभी ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। दुनिया के इस अजूबे को जी भरकर निहारा। करीब घंटे भर तक कैंपस में घूमे और और फोटो सेशन कराया। फेसम डायना बेंच से भी तस्वीरें खिंचाई। इवांका ने अपने मोबाइल से भी फोटो क्लिक कराई। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल भी चले। ताज की खूबसूरती ने उन्हें मंत्रमुग्ध सा कर दिया था। विजिटर बुक पर ट्रम्प ने जहां वाह ताज लिखा, वहीं थैंक्यू इंडिया भी बोला। ताजमहल को भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता व समृद्ध संस्कृति की पहचान बताया। इस बीच टूरिस्ट गाइड उन्हें ताजमहल के किस्से सुनाता रहा। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प को ‘ताजमहल’ का एक बड़ा चित्र भेंट किया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ट्रम्प के दौरे के चलते सोमवार दोपहर 12 बजे से ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।
ताज की खूबसूरती के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया संग आगरा में इतिहास रच गये अमेरिकी राष्ट्रपति
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शाम 4:15 बजे ट्रम्प का विमान उतरा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जोरदार स्वागत किया। उनके विमान से उतरने के बाद कलाकारों ने मयूर नृत्य किया। जिसे देखकर ट्रम्प ने वेल-डन का साइन बनाते हुए गुड और ग्रेट कहकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। बेटी इवांका ने ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया। करीब 7-8 मिनट तक ट्रम्प परिवार स्वागत में आये कलाकारों के नृत्य का लुत्फ उठाता रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा को खास बनाने के लिए एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्ते में 21 जगहों पर 3000 कलाकार भारतीय कला और संस्कृति से उन्हें रूबरू कराया।
dd_1.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो