आगरा

उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ में पुरस्कृत होंगे ये चार खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ में आगरा मंडल के चार खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

आगराJan 23, 2018 / 11:54 pm

Bhanu Pratap

योगी आदित्यनाथ

आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस मनाने जा रही है। यह कार्यक्रम पहली बार होगा। उत्तर प्रदेश दिवस में आगरा मंडल के चार खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ये खिलाड़ी हैं- आगरा की दिव्यांग निशानेबाज सोनिया शर्मा, र इमरान खान, कुश्ती खिलाड़ी भारती बघेल और मथुरा की नीलम।
 

25 जनवरी को लखनऊ में कार्यक्रम

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी सिंथेटिक स्टेडियम, लखनऊ में 25 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। आगरा के लिए यह गौरव की बात है कि उसके चार खिलाड़ियों को इसके लिए चुना गया है। खिलाड़ियों को गुरुवार सुबह 10 बजे तक मो. शाहिद हॉकी सिंथेटिक स्टेडियम, लखनऊ पहुंचकर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को अपनी उपस्थिति की सूचना देनी होगी।
 

जानिए किस खिलाड़ी को क्या मिलेगा

सोनिया शर्मा: दिव्यांग निशानेबाज हैं। उन्होंने दिसंबर, 2016 में पुणे में हुई 60 वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल इंडिविजुअल महिला में रजत पदक जीता था। इसके लिए उन्हें 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
भारती बघेल: कुश्ती खिलाड़ी हैं। उन्होंने जनवरी, 2017 में पटना में हुई 19 वीं बालिका जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। फरवरी, 2017 में आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हुई 20 वीं बालिका सब-जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। जनवरी, 2016 में गुवाहाटी में हुई 19 वीं सब-जूनियर बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीता था। तीनों प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए उन्हें क्रमश: 25,000 15,000 और 15,000र रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
इमरान खान: दिसंबर, 2016 में पुणे में हुई 60वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर मेन्स टीम गेम में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
नीलम: मथुरा निवासी नीलम ने फरवरी, 2017 में आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 20वीं बालिका सब-जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। उन्हें 15000 रुपये हजार दिए जाएंगे।

 

Home / Agra / उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ में पुरस्कृत होंगे ये चार खिलाड़ी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.