script2020 में यूपीवासी लें ये 20 संकल्प और पूरे करने में जुट जाएं, देखें वीडियो | Uttar Pradesh People take 20 resolutions on new year 2020 | Patrika News

2020 में यूपीवासी लें ये 20 संकल्प और पूरे करने में जुट जाएं, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jan 02, 2020 07:02:03 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

आइए एक सकारात्मक सोच व ऊर्जा के साथ हम सब उत्तर प्रदेश वासी बाहें फैलाकर नववर्ष 2020 का स्वागत करें। साथ ही अपने देश और प्रदेश के लिए ये 20 संकल्प जरूर लें।

New year

New year

आगरा। नया साल हर बार नई ऊर्जा लेकर आता है। ऐसे में हम सबको मिलकर एक सकारात्मक पहल के साथ इसका स्वागत करना चाहिए। सकारात्मक पहल यानी बीते वर्ष में जो कुछ गलतियां हमसे हुईं, उनसे सबक लेकर भविष्य में न दोहराने के संकल्प और नए लक्ष्य के साथ आगामी वर्ष की शुरुआत होनी चाहिए। ताकि वर्ष भर इस ताजगी और मिठास को महसूस किया जा सके। आइए एक सकारात्मक सोच व ऊर्जा के साथ हम सब उत्तर प्रदेश वासी बाहें फैलाकर नववर्ष 2020 का स्वागत करें। साथ ही अपने देश और प्रदेश के लिए ये 20 संकल्प जरूर लें। हमें याद रखना चाहिए कि जब हम किसी कार्य का संकल्प लेते हैं, वह अवश्य सफलीभूत होता है। संकल्प में बड़ी शक्ति होती है। फिर देर किस बात की है, संकल्प लें और उन्हें पूरा करने में आज से ही जुट जाएं।
यह भी पढ़ें

दिल्ली से दिल का रिश्ता है यूपी के इन शहरों का, यहां से दिल्ली बहुत दूर नहीं…

1. आपसी सौहार्द कायम रखने व मिलजुलकर रहने का संकल्प।

2. पर्यावरण को बचाने के लिए साल में दो पेड़ लगाने और उनकी देखरेख करने का संकल्प।
3. प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सप्ताह में दो दिन सार्वजनिक वाहन या साइकिल से चलने का संकल्प।

4. पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प।

5. भोजन की बर्बादी रोकने का संकल्प।
6. गरीबों व जरूरतमंदों की हर संभव मदद का संकल्प।

7. बड़े बुजुर्गों की सेवा का संकल्प।

8. महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प।

9. नशे से दूर रहने का संकल्प।

10. अच्छी सेहत के लिए नियमित योग व व्यायाम का संकल्प।
11. अपने घर व आसपास सफाई रखने का संकल्प।

12. पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प।

13. ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने का संकल्प।

14. क्रोध पर नियंत्रण का संकल्प।

15. बच्चों को मोबाइल व अन्य गैजेट्स से दूर रखने का संकल्प।
16. मोबाइल के सीमित प्रयोग का संकल्प।

17. कचरे से खाद बनाने का संकल्प।

18. जीवनसाथी के सम्मान का संकल्प।

19. बिजली की बर्बादी रोकने का संकल्प।

20. रिश्वत न लेने और न देने का संकल्प।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो