scriptUP News Bulletin सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें | Uttar Pradesh up top five news | Patrika News

UP News Bulletin सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

locationआगराPublished: Dec 07, 2017 12:53:40 pm

UP News Bulletin सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

News Bulletin

News Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की दिन भर की बड़ी खबरें

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आगरा विभाग द्वारा 24 फरवरी, 2018 को आगरा में विशाल स्वयंसेवक एकत्रीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन समरसता संगम के नाम से आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित सुनारी में किया जाएगा। समरसता संगम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर आगरा विभाग के सभी स्वयंसेवकों ने तैयारियों प्रारंभ कर दी हैं। प्रतिदिन कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए बैठकें की जा रहीं हैं व संपर्क किया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- RSS के समरसता संगम में आएंगे मोहन भागवत

आगरा। सिंघम मूवी तो आपने देखी ही होगी। एसएसपी आगरा भी कुछ ऐसे ही अंदाज में नजर आए। आगरा किला और ताजमहल के आसपास लपकों के फैले हुए जाल और रोड पर खड़े ऑटो से जब जाम लगा हुआ उन्होंने देखा तो आगरा की पुलिसिंग की हकीकत उनके सामने आई। वहां पुलिस नदारद थी। एसएसपी के इस एक्शन से थानेदारों के होश उड़ गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- एसएसपी बने बुलेट राजा, जानी पुलिसिंग की हकीकत

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पार्टी के प्रदेश र्कायालय पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद बसपा सुप्रीमो ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में अगर ईवीएम में धांधली नहीं की गई तो बीजेपी को यहां करारी हार का सामना करना पड़ सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- मायावती का बड़ा हमला- ईवीएम में नहीं की धांधली तो गुजरात हार जाएगी भाजपा

वाराणसी। निकाय चुनाव में पहली बार सिम्बल पर चुनाव लड़ी बसपा को हार का सामना करना पड़ा है। हार की कारणों की समीक्षाओं में जुटी बसपा अब कई पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने में जुट गई है। इसी के क्रम बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर वाराणसी मंडल के प्रभारी महेंद्र राव को पार्टी से निकाल दिया है। चंदौली के जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल को पदमुक्त कर उनके जगह पर प्रदीप कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- निकाय चुनाव में हार के बाद बसपा ने की ये बड़ी कार्रवाई, इस दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला

नोएडा। इन दिनों जिले में अपना बकाया वसूलने में जुटे विद्युत विभाग का उन्हीं के दूसरे सरकारी विभाग सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसका पता उन पर करोड़ों रुपये की बकाया राशि को देखकर लगाया जा सकता है। जहां एक तरफ विद्युत विभाग के अधिकारी दस हजार से ज्यादा का बिल बकाया न भरने पर घरों से लेकर सोसायटी आैर माॅल की बत्ती गुल कर चुके हैं, वहीं जिले में अपने सरकारी विभागों के सामने विवश से नजर आ रहे हैं। जिले में दर्जन से भी अधिक सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग का करोड़ों रुपया बकाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो