scriptNews Bulletin सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें | Uttar Pradesh up top five news | Patrika News

News Bulletin सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

locationआगराPublished: Jan 15, 2018 12:15:38 pm

News Bulletin सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें।

Top news
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर बीएसपी सुप्रीमो ने ऐलान किया कि वह इस दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगी। इस दौरान उन्होंने ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं BSP मूवमेंट का सफरनामा भाग-13’ का विमोचन भी किया। इस मौके मायावती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अौर भाजपा तरह तरह के हथकंडे इस्तेमाल करके पार्टी को कमजोर करने की बार बार साजिशें रच रहे हैं।
यह भी पढ़ें

बसपा को खत्म करने की हो रही साजिश: मायावती

वाराणसी। यूपी में घने कोहरे के कारण हादसा रूकने का नाम नहीं ले रहा। हर रोज ऐसे हादसे होते हैं जिसमें लोग मर रहे हैं। वाराणसी से गोरखपुर जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई जिसमें 30 तीर्थ यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस ड्राइवर सिंधु नाथ गोप ने बताया कि बस में कुल 50 लोग सवार थे। ये यात्री 7 जनवरी सो तीर्थ धाम को निकले थे। इलाहाबाद के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन कर वापस गोरखपुर के लिए जा रहे थे। कोहरा घना होने के कारण बस सड़क के किनारे गड्ढ़े में चली गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गया।
यह भी पढ़ें

वाराणसी से तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 लोग घायल

नोएडा। प्रदेश में आॅपरेशन आॅल आॅउट के तहत जहां पुलिस लगातार एनकाउंटर कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। वहीं इसके बाद भी नोएडा में बदमाशों के हौंसले बुलंदी पर हैं। ताजा मामला नोएडा के आद्योगिक सेक्टर-63 का है जहां एक एक्सपोर्ट कंपनी में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और कंपनी से भारी-भरकम दो तिजोरी, कम्प्यूटर समेत कई कीमती सामान लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वारदात की तफ्तीश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

नोएडा में बदमाशों ने एक्सपोर्ट कंपनी के गार्ड की हत्या कर दो तिजोरी समेत लाखों का माल लूटा

फिरोजाबाद। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पकड़े गए युवक पर धर्म परिवर्तन के नाम पर लोगों को बरगलाने का आरोप है। युवक के पास से दूसरे धर्म की धार्मिक पु्स्तक भी मिली है। पकड़े गए युवक के दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें

हिंदू युवा वाहिनी ने पकड़ा युवक, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम सात बजे राजकीय विमाने से आगरा आ रहे हैं। वे ताजनगरी में 20 घंटे रुकेंगे, यह पहला मौका है, जब सीएम योगी का आगरा में रात्रि विश्राम होगा। सीएम योगी के इतने लम्बे कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो