script

सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

locationआगराPublished: Dec 25, 2017 09:36:49 am

सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

जानिए : क्रिसमस क्या है और 25 दिसम्बर को क्यों मनाया जाता है
लखनऊ। क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है। यह पर्व हर साल 25 दिसम्बर को पड़ता है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व में इस पर्व पर अवकाश भी रहता है। प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर हर साल 25 दिसम्बर को भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 25 दिसम्बर का पूर्वाह्न होते ही ‘हैप्पी क्रिसमस-मेरी क्रिसमस’ से बधाइयों का सिलसिला जारी हो जाता है और सभी लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं
यहां पढ़ें पूरी खबर –
जानिए : क्रिसमस क्या है और 25 दिसम्बर को क्यों मनाया जाता है

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर स्वरों से सजी अटल गीत गंगा
आगरा। स्वर में सजी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रचनाओं ने सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध ही किया, बल्कि जोश और आत्मविश्वास की ऊर्जा से भी भर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की कविता आओ मिलकर दीप जलाएं…, वर्तमान की बाजी हारे…, जीवन बीत चला… को ताजनगरी के फनकार सुधीर नारायण ने अपनी आवाज के मधुर धागे में पिरो कर अटल जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मौका था केन्द्रीय हिन्दी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय अटल गीत गंगा कार्यक्रम का।
यहां पढ़ें पूरी खबर –
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर स्वरों से सजी अटल गीत गंगा


ताजमहल नहीं देख सकीं पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, जानिए क्यों
आगरा। बिना किसी सूचना के आगरा आईं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन ताजमहल नहीं देख सकीं। वे फिरोजाबाद में मेयर नूतन राठौर के स्वागत समारोह में शिरकत करने आई थीं। वहां से लौटते वक्त ताजमहल का भ्रमण करने का कार्यक्रम तय था,य लेकिन समय कम होने के चलते कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
यहां पढ़ें पूरी खबर –
ताजमहल नहीं देख सकीं पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, जानिए क्यों

पीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे से पहले भगवा पार्टी के लिए आई बुरी खबर
नोएडा। बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक शुरू होने वाली तीसरे फेस की मैजेंटा मेट्रो लाइन के उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भागवा पार्टी के लिए रविवार को बुरी खबर आई। दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में रविवार को हुए छात्र संघ चुनाव में भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, सभी पांच सीटों पर समाजवादी के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। यह हाल तब है, जब यूपी में बीजेपी की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्नाथ सोमवार को शहर का दौरा करने वाले हैं। इससे पहले एबीवीपी के नेता जीत दर्ज कर अपने आला नेताओं को तोहफा दे सकते थे, लेकिन वे इससे चूक गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर –
पीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे से पहले भगवा पार्टी के लिए आई बुरी खबर


अंग्रेजी हटाओ आंदोलन के स्वर्णजयंती वर्ष में निकला समाजवादियों का मार्च
वाराणसी। भारतीय भाषा को बचाने की दिशा में काशी हिंदू विश्वविद्यालय सिंह द्वार से संकल्प कूच “अंग्रेजी हटाओ ,भारतीय भाषा लाओ” ऐतिहासिक रत्नाकर पार्क पहुंची। जिसमे सैकड़ो समाजवादी और प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए। डॉ राममनोहर लोहिया के अंग्रेजी हटाओ आंदोलन से प्रेरणा लेते हुए प्रबुद्धजन के साथ युवाओ का हुजूम भी संकल्प कूच में सम्मिलित हुआ। सन 1967 से 2017 के बीच एक लंबी अवधि के बाद अंग्रेजी हटाओ आंदोलन के बाद इसे दूसरे आंदोलन के रूप में देखा जा सकता है। अंग्रेजी हटाओ आंदोलन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रबुध्दजन काफी चिंतित दिखे। हाथों में नारो की तख्तियां देश मे भारतीय भाषाओं की दुर्गति बया कर रही थीं। संकल्प कूच रत्नाकर पार्क पहुंच कर सभा मे तब्दील हो गया।

ट्रेंडिंग वीडियो