scriptवीरांगना अवन्तीबाई लोधी की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा | Veerangna Avanti bai lodhi jayanti celebration in agra hindi samachar | Patrika News

वीरांगना अवन्तीबाई लोधी की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

locationआगराPublished: Aug 16, 2017 08:48:00 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा शहीद वीरांगना अबन्तीबाई लोधी की 186वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

rani avantibai

rani avantibai

आगरा। अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा शहीद वीरांगना अबन्तीबाई लोधी की 186वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। वीरांगना अबन्तीबाई लोधी की शोभायात्रा का दहतोरा (शास्त्रीपुरम, सिकंदरा) के अवन्तीबाई पार्क से शुरू हुई। अमरपुरा के वीरांगना अवन्तीबाई पार्क पर समापन हुआ।
शोभायात्रा में 31 घोड़े

शोभायात्रा के शुभारम्भ से पहले दहतोरा वीरांगना अवन्तीबाई पार्क पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों ने पूजा अर्जना की। शोभायात्रा को दहतोरा के अवन्तीबाई पार्क से अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री निहाल सिंह भोले ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में 31 घोड़े और बग्गियां शामिल थीं। इसके बाद भव्य शोभायात्रा अमरपुरा के वीरांगना अवन्तीबाई पार्क पहुंचीं। यहां पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. वर्मा जी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुलाब सिंह एडवोकेट व लोधी प्रमोद मोदी थे। कार्यक्रम संरक्षक नरेश लोधी ने मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा का साफा पहनाकर स्वागत किया।
बीएल वर्मा
प्रथम स्वाधीनता संग्राम में मुख्य भूमिका निभाई

मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा ने कहा कि वीरांगना अवन्तीबाई लोधी समाज का गौरव थीं। सिर्फ लोधी समाज के लिए न लड़कर सम्पूर्ण देश के लिए 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में लड़ीं थीं। रानी अवंतीबाई का बलिदान देशवासियों को देशभक्ति और परमार्थ के लिये जीने की प्रेरणा देता रहेगा। रानी अवंतीबाई भारत की प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थी। रानी अवंतीबाई ने परतंत्र की बेड़ियों में जकड़े रहने से अच्छा रणभूमि में आजादी की मौत मरना स्वीकार किया। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ हथियार उठाकर अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए युध्द किया। बी.एल. वर्मा ने कहा कि भाजपा जितने भी हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं, उनका सम्मान करती है।
समाज को देशा देगा ये कार्यक्रम

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमोद मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की दिशा और दशा बदलने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे कार्यक्रमों की आज समाज नितान्त आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता निहाल सिंह भोले व सूरजभान सिंह लोधी ने की। संचालन हरिकिशन लोधी व लाल सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से किया।
ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेश लोधी, विश्वनाथ लोधी, सत्यप्रकाश राजपूत, डॉ. मुकेश राजपूत, प्रवीन राजपूत, डॉ. राजेश वर्मा, नत्थीलाल लोधी, प्रेम सिंह आड़तिया, डॉ. उदल सिंह, दाताराम प्रधान, दीवान सिंह प्रधान, निहाल सिंह प्रधान, मोहन सिंह प्रधान, यदुवीर सिंह प्रधान, राजेन्द्र सिंह प्रधान, राजकुमार लोधी आदि उपस्थित रहे।
अवंतीबाई लोधी शोभायात्रा में बीएल वर्मा का स्वागत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो