scriptविहिप नेता पर हमले से चढ़ा आगरा का सियासी पारा | vhp leader attack agra political temperature change in update news | Patrika News

विहिप नेता पर हमले से चढ़ा आगरा का सियासी पारा

locationआगराPublished: Oct 12, 2017 09:23:03 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

विभिन्न संगठनों ने की प्रशासन से आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाही की मांग

vhp leader

vhp leader

आगरा। विश्व हिन्दू परिषद के ब्रजप्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार पर मंगलवार को प्रांतीय कार्यालय में किए गए हमले की निंदा होनी शुरू हो गई है। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों व विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय खटीक समाज ने युवा महासचिव धर्मेद्र आसौलिया ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति् के माध्यम से कहा है कि यह हमला हिन्दू विरोधी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गुरूवार को मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में अग्रवाल संगठन, जयपुर हाउस के अध्यक्ष ब्रजमोहन बसंल, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय अग्रवाल, केशव अग्रवाल, गौरव बंसल आदि ने प्रेसवार्ता कर विहिप प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार पर सुधीर बैंड संचालकों व कर्मचारियों द्वारा किए गए हमले की निंदा करते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुलिस प्रशासन से मांग की। अग्रवाल महासभा, अग्रसेना, जाट एकता परिषद, खटीक समाज, वाल्मीक समाज आदि संगठनों ने भी विहिप कार्यकर्ताओं व प्रांत संगठन मंत्री मनोज पर किए जानलेवा हमले की निंदा की है।
यह है मामला

मंगलवार शाम को सुधीर बैंड के संचालक और कर्मचारियों का विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार के ड्राइवर से कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। संचालक और कर्मचारियों ने संगठन मंत्री से विहिप कार्यकर्ताओं से मारपीट कर दी थी। उसके बाद बवाल बढ़ गया।
एडीजी से मिले भाजपा नेता

विहिप प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार पर हुए हमले को लेकर विधायक उदयभान सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, रामप्रताप सिंह, डाॅ. जीएस धर्मेश, महेश गोयल, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, विशेष संपर्क प्रमुख सीए प्रमोद चैहान, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महानगर मंत्री राजीव शर्मा ने एडीजी से मुलाकात की। आरोपियों की गिरफ्तारी व फुलट्टी बाजार में सुधीर बैंड द्वारा किए अतिक्रमण को हटवाने, फायर करने वालों के शस्त्र लाइसेेंस निरस्त करने की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो