scriptइस भारतीय के आगे PAK ने टेके थे घुटने, जवानी में देश के लिए दी कुर्बानी | Nirmal Jit Singh Sekhon: Hero of 1971 India Pakistan War | Patrika News
71 Years 71 Stories

इस भारतीय के आगे PAK ने टेके थे घुटने, जवानी में देश के लिए दी कुर्बानी

 साल 1971 में हुए भारत-पारकिस्तान युद्ध में मिली फतेह को जब भी याद किया जाएगा तो फ्लाइंग ऑफिसर सेखों की वीरता का जिक्र जरुर सामने आएगा। 

आगराJan 26, 2016 / 08:38 pm

पूरे देश में आज का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी को देश के वीरों को सम्मानित किया जा रहा है। जब भी वीरों की बात हो तो निर्मलजीत सिंह सेखों का जिक्र होना स्वाभाविक है। साल 1971 में हुए भारत-पारकिस्तान युद्ध में मिली फतेह को जब भी याद किया जाएगा तो फ्लाइंग ऑफिसर सेखों की वीरता का जिक्र जरुर सामने आएगा।  उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया था। बता दें कि सेखों इंडियन एयरफोर्स के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता है।

आज गणतंत्र के दिवस के मौके पर सेना के लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी को शांतिकाल में देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से नवाजा गया है। इसी क्रम में rajasthanpatrika.com आपको बताने जा रहा है देश के एक ऐसे वीर के बारे में जिसने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।


पाक ने टेके थे घुटने 
14 दिसंबर को श्रीनगर एयरपोर्ट पर 6 पाक लड़ाकू विमानों ने हमला कर दिया। उस वक्त एयरपोर्ट पर धूल का बादल था। उड़ान भरना मुश्किल था। फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों ने इसकी परवाह किए बिना उड़ान भरी और पाकिस्तानी विमानों से भिड़ गए। उन्होंने दो दुश्मन जहाजों को मार गिराया और बाकियों को भी हमला करने से रोक दिया, लेकिन इस बीच उनका अपना विमान हमले की चपेट में आ गया। अपनी जान गंवाने से पहले वह पाक विमानों को भगा चुके थे। फ्लाइंग सिख सेखों शहीद हो गए।



जवानी में देश के लिए हुए शहीद
फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म पंजाब के लुधियाना के रूरका गांव में 17 जुलाई 1943 को हुआ था। महज 28 साल की उम्र में देश के लिए लड़ते हुए सेखों 14 दिसंबर 1971 को शहीद हो गए थे। जंग से बस कुछ ही महीने पहले उनका विवाह हुआ था और उसमें भी निर्मलजीत सिंह ने पत्नी मंजीत के साथ बहुत थोड़ा सा समय बिताया था। नए जीवन के कितने की सपने उनकी आंखों में रहे होंगे, जो देश की मांग के आगे छोटे पड़ गए। 


nirmaljit singh sekhon
मरणोपरांत मिला परमवीर चक्र
युद्ध में देश की रक्षा करते हुए 14 दिसंबर को सेखों शहीद हो गए थे। उनकी वीरता को देखते हुए 26 जनवरी 1972 को राष्ट्रपति वीवी गिरी ने सेखों को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया था। परमवीर चक्र वीरता के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। निर्मलजीत सिंह सेखों इंडियन एयरफोर्स के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता है।




Home / 71 Years 71 Stories / इस भारतीय के आगे PAK ने टेके थे घुटने, जवानी में देश के लिए दी कुर्बानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो