scriptप्रवीण तोगड़िया ने किया राम मंदिर के साथ रामराज का खुलासा | VHP leader pravin togadiya says we want ram mandir and ramraj agra news in hindi | Patrika News

प्रवीण तोगड़िया ने किया राम मंदिर के साथ रामराज का खुलासा

locationआगराPublished: Sep 04, 2017 11:14:29 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने ऐलान किया कि बाहुबल से राम मंदिर लेंगे। बाबर की औलादों को मिट्टी में मिलाने की बात कही।

प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया

आगरा। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने ऐलान किया कि बाहुबल से राम मंदिर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर के साथ रामराज का भी खुलासा किया। बाबर की औलादों को मिट्टी में मिलाने की बात कही। वे सूरसदन सभागार में में नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। सूरसदन में 1000 सीट हैं, लेकिन इतने लोग पहुंच गए कि पैर रखने को भी जगह नहीं बची। लोग भूमि पर बैठे हुए थे। जय श्रीराम और वंदे मातरम की गूंज होती रही। एक ही नारा ‘एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम’ बार-बार सुनाई दे रहा था। कार्यक्रम स्थल पर युवा जुलूस निकालते हुए आए।
ऐसा होगा रामराज में

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा- मैं ऐसा रामराज चाहता हूं जहां आगरा में भी कोई बाबर की औलाद सिर उठाने का साहस न कर सके। हमें चाहिए राम मंदिर, हमें चाहिए रामराज। हर गरीब को खाना, बच्चों की सस्ती शिक्षा, हर परिवार को आरोग्य, हर युवा को रोजगार , कर्जमुक्त किसान, ये हमारा रामराज है। अभी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना पूरा होना बाकी है। भारत में रामराज का सपना भी पूरा होना बाकी है। रामराज में भगवान राम को अय़ोध्या में उनका घर भी मिलेगा। अगर राम को मंदिर नहीं दे सके तो भारत में करोड़ों हिन्दुओं को घर कैसे दे पाएंगे। हिन्दू युवाओं को रोजगार कैसे दे पाएंगे। राम का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं तो लाखों किसानों को सम्मान कैसे कर पाएंगे।
फिर आगरा का मंदिर भी नहीं बचेगा

उन्होंने कहा- दूसरों की जमीन पर कब्जा कर हड़प करने वाले जेहादी आतंकवादी का नाम बाबर था। आज भी आतंकवाद इंग्लैंड, इजराइल, रसिया, भारत और दुनियाभर में है। बाबर वे हैं जो दुनिया में शांति नहीं चाहते हैं। ये विचारधारा से हिंसक हैं। हम प्यार करते हैं। हम आगरा के पेठे से प्यार करते हैं और आतंकवादियों को प्यार है अपनी मौत और दूसरों की मौत से। भारत में दूसरों को मारने वाली विचारधारा पैदा होगी क्या? अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो आगरा का मंदिर भी बचा नहीं पाओगे। उनका इशारा ताजमहल की ओर था। यदि भारत में राम को सम्मान नहीं दे पाए तो देश में 100 करोड़ हिन्दुओं को भी सम्मान नहीं मिलेगा।
इस्लामी आतंकवाद को मिट्टी में मिला देना होगा

डॉ. तोगड़िया ने कहा- सवाल सिर्फ मंदिर का नहीं है, मंदिर का होता तो कहीं भी बना लेते। ये प्रश्न तो जन्मभूमि पर मंदिर का है। यह प्रश्न इस्लामी जेहादी आतंकवाद का है, जो बाबर, औरंगजेब ने पैदा किया था, उन्हें मिट्टी में मिलाने का है। इस्लामी आतंकवाद को मिट्टी में मिला देना होगा। बाबर आगरा की गलियों में भी दिखाई दे रहा है। इस मौके पर आगरा डवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष पूरन डावर, समाजसेवी जितेन्द्र चौहान, डॉ. रामअवतार शर्मा, सुग्रीव चौहान, डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, पायल सिंह चौहान, सुभाष ढल, विहिप के बृज प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार, विहिप के महानगर अधयक्ष दीपक अग्रवाल, विद्यार्थी प्रमुख दिग्विजयनाथ तिवारी, सुनील पाराशर, विजय शिवहरे, श्याम भदौरिया, केसी जैन, अश्वनी वशिष्ठ आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही। संचालन विहिप के महानगर मंत्री राजीव शर्मा ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो