ये है मामला
थाना अछनेरा के गांव की एक महिला गांव के ही स्थित प्राइमरी विद्यालय में बच्चों के लिए खाना बनाने का काम करती है। वह शानिवार को कस्बा मिढाकुर में स्थित बैंक आफ इंडिया में पैसे निकालने आई थी। शानिवार बैंक बंद होने के बाद वह आगरा जयपुर हाइवे पर वाहनो का इंतजार करने लगी। एक युवक बाइक से उसके पास आया। उसे घर छोड़ने की बोलकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि वह महिला को सूनसान जगह पर ले गया। जहां पहले से ही उसका एक साथी मौजूद था। वहां पर महिला से युवक ने बलात्कार किया। उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली। अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।

पुलिस को दी तहरीर
पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद वे चौकी मिढ़ाकुर पर आ गए। वहां पर उन्होने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं गांव में दबंग आरोपियों ने पंचायत के जरिए मामले पर पर्दा डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे महिला तथा उसके परिवार का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। एसओ मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .. UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .