scriptजानी दुश्मन मगरमच्छ को जान जोखिम में डालकर यूं पकड़ा, देखें वीडियो | Villagers caught crocodiles near Chambal river latest video news | Patrika News

जानी दुश्मन मगरमच्छ को जान जोखिम में डालकर यूं पकड़ा, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Oct 12, 2019 02:00:52 pm

-आए दिन मगरमच्छ ग्रामीणों के पशुओं पर हमला कर रहा था-मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब में कूद पड़े तीन किसान

vlcsnap-2019-10-12-13h57m40s277.png
आगरा। जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव सांवलदास का पुरा में तालाब में मगरमच्छ की दहशत से ग्रामीण परेशान थे। आए दिन मगरमच्छ ग्रामीणों के पशुओं पर हमला कर रहा था। साथ ही ग्रामीणों को अपने बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका थी। ग्रामीणों ने हिम्मत कर तालाब के मगरमच्छ को खुद पकड़कर वन कर्मियों को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें – बाजरा की फसल काटने गया था किसान, वहां का नजारा देखकर होश उड़ गए, देखें वीडियो

जान जोखिम में डाली
जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत सांवलदास का पुरा में तालाब के अंदर एक मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त थी। शिकायत पर वन विभाग ने तालाब किनारे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक जाल लगाया था। मगरमच्छ वन विभाग के जाल में नहीं फंसा। शाम को ग्रामीणों को तालाब किनारे मगरमच्छ बैठा दिखाई दिया। उसे देख ग्रामीण हरकत में आ गये। एकत्रित होकर ग्रामीणों ने लाठी- डंडे लेकर मगरमच्छ की घेराबंदी कर दी। बचन सिंह, करतार सिंह, बंटी अपनी जान जोखिम में डालकर तालाब में कूद गए। मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसे रस्सियों से बांधकर पिंजड़े डाल दिया।
ये भी पढ़ें – UP Police में Suicide रोकने के लिए DGP का ये पत्र प्रत्येक पुलिस वाले को पढ़ना चाहिए

वनकर्मी अचंभित
ग्रामीणों ने मगरमच्छ पकड़ने की वन कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों को ग्रामीणों ने मगरमच्छ सौंप दिया। ग्रामीणों की हिम्मत देख वनकर्मी भी अचंभित हो गए। वनकर्मी जितेंद्र कुमार ने पकड़े गए मगरमच्छ को पिनाहट घाट पर चंबल नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो