scriptनगर निगम की सीमा विस्तार के विरोध में कोर्ट जाएंगे ग्रामीण | Villagers will go to court to protest against Range expansion | Patrika News

नगर निगम की सीमा विस्तार के विरोध में कोर्ट जाएंगे ग्रामीण

locationआगराPublished: Nov 27, 2019 05:17:12 pm

नगर निगम सीमा विस्तार के विरोध में अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा की बैठक अवंतीबाई पार्क दहतोरा में हुई

1bb11508-57ea-41fa-9377-3860086db711.jpg
आगरा। नगर निगम सीमा विस्तार के विरोध में अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा की बैठक अवंतीबाई पार्क दहतोरा में हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. उदल सिंह व संचालन हरिकिशन लोधी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि नगर निगम के द्वारा सात गांव को अपनी सीमा में सम्मलित करने का प्रस्ताव को पास करना तर्क संगत नहीं है। नगर निगम द्वारा महज़ अपनी आय बढ़ाने के लिए गांव, ग़रीब, किसान पर टेक्स का अनायास बोझ डाला जा रहा है। जब इन गांव के ग्रामीण नगर निगम में जाना नही चाहते हैं, तो नगर निगम बिना इनकी मर्ज़ी के इन गांव को ज़बरन क्यूं अपनी सीमा में शामिल करना चाहता है।
ये भी पढ़ें – Exclusive: दुष्कर्म से पहले यूपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, हैरान कर देने वाला मामला, देखें वीडियो

लोधी समाज में आक्रोश
उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार में जिन सात गांव को शामिल करने का प्रस्ताव नगर निगम में पास किया गया है, उनमें से चार गांव दहतोरा, कलाल खेरिया, तोरा, चमरोली लोधी बाहुल गांव हैं। लोधी समाज के इन गांव को नगर निगम में सम्मलित करने से ना सिर्फ़ इन गांव में बल्कि पूरी लोधी समाज में आक्रोश व्याप्त है। बहुत जल्द नगर निगम के सीमा विस्तार के विरोध में लोधी समाज की महापंचयत बुला कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी ने कहा कि षडयंत्र के तहत लोधी समाज को परेशान करने की मानसिकता से नगर निगम द्वारा सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सीमा विस्तार से ग्रामीणों में मानसिक व आर्थिक शोषण का भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा जिलर भर के हर लोधी बाहुल गाँव में नगर निगम सीमा विस्तार के विरोध में पूरे जिले में नगर निगम व मेयर (महापौर) का पुतला दहन करेगी।
ये भी पढ़ें – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर आगरा पुलिस ने भी किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कोर्ट जाएंगे
हरिकिशन लोधी ने कहा कि किसी भी क़ीमत पर नगर निगम सीमा विस्तार में गांव को जाने नही दिया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण सड़क पर आंदोलन के साथ कोर्ट में भी याचिका दाख़िल करेंगे। प्रमुख रूप से रजत लोधी, कल्यान सिंह, राहुल राजपूत, सुंदर सिंह, अनिल चौधरी, केशव वर्मा, रोहित शर्मा, मुकेश राजपूत, सतीश लोधी, प्रेम सिंह, लाल सिंह जाटव, हेत सिंह वर्मा, नरेश लोधी, राकेश लोधी, रोशन सिंह राजपूत, चंदू चौधरी,शाबीर खान, अमित बघेल, तेजवीर सिंह, गोविंद राजपूत, राजेंद्र राजपूत योगेश लोधी पंकज लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो