scriptतिरंगा यात्रा पर पथराव के बाद हालात नहीं सामान्य, शिव सैनिक जा रहे कासगंज | Violence and clash in kasganj on republic day tiranga yatra update new | Patrika News

तिरंगा यात्रा पर पथराव के बाद हालात नहीं सामान्य, शिव सैनिक जा रहे कासगंज

locationआगराPublished: Jan 26, 2018 06:33:34 pm

शिव सैनिकों ने कहा उन्हीं की भाषा में देंगे अब जवाब।

Kasganj update news

Kasganj update news

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक बवाल हो गया। तिरंगा यात्रा पर सम्प्रदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया गया। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित आगरा के शिव सेना प्रमुख वीनू लवानियां ने कहा कि अब पूरे उत्तर प्रदेश के शिव सैनिक कासगंज के लिए कूच करेंगे। शिव सैनिकों ने कहा उन्हीं की भाषा में देंगे अब जवाब।
दिया जाएगा जवाब
शिव सेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानियां ने कहा कि ये बवाल प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुआ है। हिन्दू समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। वीनू लवानियां ने कहा कि शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के हर जिले से शिव सैनिक कासगंज के लिए रवाना होंगे। वीनू लवानियां ने कहा कि समुदाय विशेष के लोगों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें –

Big Breaking गणतंत्र दिवस पर कासगंज में दो वर्गों में संघर्ष, एक मौत, कर्फ्यू

बढ़ जाएगी मुश्किल
शिव सेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानियां के इस ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। कासगंज में चल रहे उपद्रव को पुलिस और प्रशासन किसी भी तरह अभी शांत कराना चाहता है। उधर कासगंज में हालात को सामान्य करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स पहुंच चुका है। सुरक्षा के मद्देनजर एडीजी, आइजी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में भ्रमण कर रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो