scriptअयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद का ये अनुष्ठान शुरू | Vishw hindu parishad prepared for ram mandir in ayodhya latest news | Patrika News

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद का ये अनुष्ठान शुरू

locationआगराPublished: Dec 18, 2018 11:41:11 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

वीएचपी 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सभी पंथ सम्प्रदाय की मौजूदगी में पूरे देश में धार्मिक अनुष्ठान करेगी। इसमें सभी राम भक्त नाम जाप का जाप करेंगे। उद्देश्य है अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो।

Ram Temple

Ram Temple

आगरा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने सभी रामभक्तों से व्यष्टि साधना के माध्यम से मंदिर निर्माण का आग्रह किया है। वीएचपी 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सभी पंथ सम्प्रदाय की मौजूदगी में पूरे देश में धार्मिक अनुष्ठान करेगी। इसमें सभी राम भक्त नाम जाप का जाप करेंगे। उद्देश्य है अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। सभी प्रमुख मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा।
मंदिर के लिए लोगों को जोड़ने का अभियान

विश्व हिन्दू परिषद के महानगर मठ मंदिर प्रमुख पप्पू ठाकुर ने बताया कि लोगों में धार्मिक भावना जाग्रत करने के लिए इन अनुष्ठानों को जन-जन तक जाकर करना तय हुआ है। मंदिर बनाने के लिए लोगों को जोड़ने के मकसद से इन अनुष्ठानों में जय श्रीराम का उद्घोष भी होगा। धार्मिक अनुष्ठानों में यज्ञ, हवन, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, जागरण जैसे आयोजन होंगे। हर आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है।
Vishw hindu parishad
मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाएंगे
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि इस धार्मिक मुहिम में युवाओं पर खास फोकस रहेगा। संकल्प दिलाया जाएगा कि मंदिर का निर्माण करने के लिए वह तन, मन, धन से तैयार रहें। धार्मिक अनुष्ठानों में यज्ञ, हवन, हनुमान चालीसा, जगराता और जागरण में हर गांव और बस्ती में एक प्रभारी बनेगा। बजरंग दल महानगर संयोजक बंटी ठाकुर मुताबिक, इन धार्मिक आयोजन की जानकारी सोशल मीडिया से जरिए भी दी जाएगी, जिससे इन आयोजनों में शिरकत नहीं करने वाले मंदिर समर्थक और राम भक्तों को भी भावनात्मक तौर पर मुहिम से जोड़ा जा सके।
कार्यालय पर हुआ अनुष्ठान
विश्व हिन्दू परिषद के प्रसार प्रमुख शुभम सोनी ने बताया कि परिषद के प्रांत कार्यालय पर अनुष्ठान हुआ। इसमें प्रांत संगठन मंत्री सुनील, राकेश त्यागी, मदन वर्मा, मनोज तिवारी, बंटी ठाकुर, योगेश निगम, अमित कुमार, हरिओम, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो