script

यहां साढ़े चौदह लाख से अधिक मतदाताओं ने नहीं किया अपनी सबसे बड़ी ‘ताकत’ का प्रयोग

locationआगराPublished: Apr 20, 2019 03:54:54 pm

जनपद में मतदान के मामले में सीकरी विधानसभा दोनों लोकसभा सीटों में सबसे टॉप पर रही।

Lok Sabha ELection 2019

यहां साढ़े चौदह लाख से अधिक मतदाताओं ने नहीं किया अपनी सबसे बड़ी ‘ताकत’ का प्रयोग

आगरा। जनपद में इस बार कुल 59.69 फीसदी मतदान हुआ जो गत चुनाव की तुलना में 0.48 फीसदी कम है। आगरा लोकसभा सीट पर 789766 मतदाता बूथ पर पहुंचे ही नहीं, वहीं सीकरी लोकसभा सीट पर मतदान नहीं करने वाले मतदाताओं की संख्या 679975 रही। आगरा लोकसभा सीट पर 1145084 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सीकरी सीट पर लोकतंत्र के महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले मतदाताओं की संख्या 1030951 रही।
आगरा जनपद के मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की। जनपद में मतदान के मामले में सीकरी विधानसभा दोनों लोकसभा सीटों में सबसे टॉप पर रही। सबसे कम मतदान प्रतिशत 50.87 बाह में रहा। दोनों लोकसभा सीटों में एत्मादपुर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 276122 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग रहा। बाह विधान सभा सीट ऐसी रही जहां सबसे कम 166345 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आगरा लोकसभा सीट पर विधानसभावार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या

विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल मतदान प्रतिशत

एत्मादपुर 155870 120250 2 276122 64.05

आगरा छावनी 138139 103235 2 241376 54.30
आगरा दक्षिण 118735 87372 0 206107 57.47

आगरा उत्तर 129932 100345 0 230277 56.25

जलेसर 103390 87811 1 191202 65.68

कुल 646066 499013 5 1145084 59.18

फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर मतदान करने वाले पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल मतदान प्रतिशत

आगरा ग्रामीण 144025 108044 0 252069 61.64

फतेहपुरसीकरी 128825 101924 0 230749 66.41

खेरागढ़ 107547 83158 0 190705 59.74

फतेहाबाद 107783 83300 0 191083 61.97
बाह 92440 73905 0 166345 50.87

कुल 580620 450331 0 1030951 60.26

दोनों लोकसभा सीटों पर कुल मतदान

पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल मतदान प्रतिशत

1226686 949344 5 2176035 59.69
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो