script

बारिश और ओलावृष्टि के बाद ब्रज में सर्दी का सितम जारी, तीन दिन से छाया है कोहरा

locationआगराPublished: Jan 18, 2020 11:36:10 am

पहले 18 तारीख तक बारिश, ओलावृष्टि, बिजली, कोहरा, सर्द हवाओं चलने का अनुमान था अब आगामी तीन दिन के लिए सावधान किया गया है।

आगरा। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department)का अनुमान सही साबित हो रहा है। शनिवार को भी ताजनगरी में सर्दी से राहत नहीं मिली। गुरुवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद ब्रज में सर्दी बढ़ गई है। लगातार घना कोहरा है। दो दिन से धूप नहीं निकली है। अब अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।
यह भी पढ़ें– भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा, देखें सूची

गुरुवार की हुई तेज बारिश heavy ran और ओलों hail storm के बाद मौसम खुला नहीं है। तीसरे दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। आगरा व आस पास के जिलों में कोहरा है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। मौसम विभाग ने पहले 18 तारीख तक बारिश, ओलावृष्टि, बिजली, कोहरा, सर्द हवाएं चलने का अनुमान लगाया था अब अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले तीन दिन तक राहत नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें

धोखे से युवक करने जा रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने खोली पोल

ये बरतें सावधानी
जिला प्रशासन की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है-
– बारिश के समय वाहन चलाना अवॉयड करें।
– किसी पेड़, बिजली के खंबे और जर्जर मकानों से दूर रहें।
– आकाशीय बिजली कड़के तो खुले स्थान पर रहना सुरक्षित नहीं है।
– विद्युत उपकरणों से दूर रहें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
– कोई अप्रिय घटना घटित होने पर तत्काल 112 पर सूचना दें।
– अपने जानवरों को सुरक्षित स्थान पर बांधें और चारा पानी देते रहें।
– संक्रामक रोगों से बचाव के लिए आवश्यक औषधियां रखें।
– घर में खाद्य सामिग्री की व्यवस्था रखें।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
19 जनवरीः कोहरा छाया रहेगा।
20 जनवरीः बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार। सर्द हवाएं चलेंगी
21 जनवरीः बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं

ट्रेंडिंग वीडियो