scriptपांच जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, बारिश के साथ पड़ेगी कड़ाके की सर्दी | weather deptt forecasting and alert for winter rain from 5 january | Patrika News

पांच जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, बारिश के साथ पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

locationआगराPublished: Jan 04, 2019 11:22:11 am

Submitted by:

suchita mishra

मौसम विभाग के मुताबिक छह जनवरी को दोपहर या शाम तक गरज के साथ बादल जमीन को भिगो सकते हैं।

आगरा। पांच जनवरी से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक छह जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

ऐसा कई बार हुआ है जब आगरा शहर प्रदेश का सबसे ठंडा पहला या दूसरा शहर रहा है। बीते कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण आगरा और आसपास कम दबाव वाला क्षेत्र विकसित हो रहा है। इन हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पांच जनवरी से मौसम में बदलाव दिखाई दे सकता है। छह जनवरी की दोपहर या शाम तक गरज के साथ हल्की बौछार पड़ सकती है। वहीं सात जनवरी को बादल छाए रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो