आगरा

पांच जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, बारिश के साथ पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक छह जनवरी को दोपहर या शाम तक गरज के साथ बादल जमीन को भिगो सकते हैं।

आगराJan 04, 2019 / 11:22 am

suchita mishra

आगरा। पांच जनवरी से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक छह जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।
ऐसा कई बार हुआ है जब आगरा शहर प्रदेश का सबसे ठंडा पहला या दूसरा शहर रहा है। बीते कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण आगरा और आसपास कम दबाव वाला क्षेत्र विकसित हो रहा है। इन हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पांच जनवरी से मौसम में बदलाव दिखाई दे सकता है। छह जनवरी की दोपहर या शाम तक गरज के साथ हल्की बौछार पड़ सकती है। वहीं सात जनवरी को बादल छाए रहेंगे।
Must Read – Big News: संजलि के बाद आगरा में एक और दिल दहला देने वाला मामला, गैंगरेप के बाद किशोरी को जिंदा जलाने की कोशिश
Read it – लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आदित्य यादव का बड़ा बयान, करेंगे इनके साथ गठबंधन

Home / Agra / पांच जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, बारिश के साथ पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.