scriptWeather Alert: यूपी के कई जिलों में बारिश, अभी और खराब होगा मौसम, देखें वीडियो | Weather forecast district wise uttar pradesh Rain in agra | Patrika News

Weather Alert: यूपी के कई जिलों में बारिश, अभी और खराब होगा मौसम, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jan 08, 2020 09:02:08 am

आगरा का तापमान बढ़ा हुआ है। नौ जनवरी को तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की गई है।

Weather forecast

Weather forecast

आगरा। मौसम विभाग का अनुमान एकदम सटीक साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। जहां बूंदाबांदी है, वहां कभी भी बारिश हो सकती है। ताजमहल के शहर आगरा में प्रातः छह बजे से बूंदा-बांदी हो रही थी। सात बजे से तेज गति के साथ बारिश होने लगी। फिर बारिश का प्रवाह कम हो गया।
यह भी पढ़ें

मौसम का ये मिजाज बना सकता है ‘मनोरोगी’, जानिए seasonal effective disorder के लक्षण और बचाव के उपाय

गिरेगा पारा

आगरा का तापमान बढ़ा हुआ है। बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नौ जनवरी को तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की गई है। पारा अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। 10, 11, 12 जनवरी आगरा पर बहुत भारी पड़ने वाला है। भीषण सर्दी के आसार बन रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो