आगरा

फिर पलटा मौसम, छाये बादल, बारिश के आसार, जानिए आगे का हाल

मौसम के बदलने से किसान चिंतित है। खेतों में गेहूं और सरसों की फसल तैयार खड़ी है। बारिश हुई तो भारी नुकसान हो सकता है।

आगराMar 25, 2019 / 12:29 pm

अमित शर्मा

weather

आगरा। मार्च के महीन में मौसम अजब रंग दिखा रहा है। बादल छा जाते हैं, बूंदाबांदी हो जाती है। तेज धूप निकल आती है। कभी शीतलता का अनुभव होता है। सोमवार को सुबह से आसमान में फिर से बादल छा गए। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बारिश हो सकती है। इससे किसान चिंतित है।
बार-बार बदल रहा मौसम

होली वाले दिन यानी 20 मार्च को बारिश पड़ने की संभावना जताई गई थी। बारिश तो नहीं पड़ी, लेकिन मौसम ठंडा रहा। 25 मार्च को मौसम ने फिर से पलटी खाई है। आसमान में बादल छाये हुए हैं। बादलों ने सूर्य देवता को पूरी तरह ढक लिया है। गत दिवस अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। अनुमान था कि होली बाद तेज गर्मी का अहसास होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। मौसम बार-बार बदल रहा है।
किसान चिंतित

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार यी 26 मार्च को बादल छँट जाएंगे। गर्मी का अहसास होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम बिगड़ने से किसान चिंतित है। गेहूं खेत में तैयार खड़ा है। अगर बारिश हुई तो फसल खराब हो सकती है। भारतीय किसान संघ के बृज प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने बताया कि किसान दुआ कर रहा है कि बारिश न हो। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को बारिश के साथ ओले पड़े थे। किसान का बहुत नुकसान हुआ था।

Home / Agra / फिर पलटा मौसम, छाये बादल, बारिश के आसार, जानिए आगे का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.