script

भगवान शिव को क्यों प्रिय है सोमवार का दिन, इस दिन पूजा का क्यों है विशेष महत्व, यहां पढ़िये पूरी कहानी

locationआगराPublished: Dec 09, 2018 05:05:27 pm

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा को क्यों माना जाता है विशेष, यहां पढ़िये पूरी कहानी

Lord Shiva

Lord Shiva

भगवान शिव शंकर की पूजा और आराधना के लिए वैसे तो कोई विशेष दिन नहीं है, लेकिन मान्यता ये है कि सोमवार के दिन यदि सच्चे मन से भगवान शिव का पूजन किया जाए, तो भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। अब सवाल ये भी है कि सोमवार का ही दिन क्यों। इसके पीछे की ये है कहानी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि सोमवार को जो व्रत रखा जाता है, उसे सोमश्वर कहा जाता है। इसका पहला अर्थ है चंद्रमा और दूसरा होता है वह देव, जिसे सोमदेव भी अपना देव मानते हैं यानि शिव। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि चंद्र देव इसी दिन भगवान शिव की पूजा करते थे, जिससे उन्हें निरोगी काया मिली। इस दिन भगवान शिव की आराधना का अर्थ है चंद्रदेव को भी प्रसन्न करना। यही कारण है कि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए विशेष माना जाता है।
ये भी है बड़ा कारण
वहीं सुनील उत्तम शास्त्री ने बताया कि सोम का एक अर्थ सौम्य भी होता है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव को शांत देवता कहा जाता है। सहज और सरल होने के कारण शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। इसलिए भी सोमवार का दिन शिव का दिन माना जाता है, वहीं सोम में ॐ है और भोलेनाथ को ॐ स्वरूप माना जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो