scriptप्रदेश अध्यक्ष ने खोला राज, आखिर प्रसपा UP में क्यों करने जा रही इतना बड़ा प्रदर्शन, देखें वीडियो | Why Pagatisheel samajwadi party Pradarshan on 18 september in UP | Patrika News

प्रदेश अध्यक्ष ने खोला राज, आखिर प्रसपा UP में क्यों करने जा रही इतना बड़ा प्रदर्शन, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Sep 16, 2019 06:53:13 pm

जनता की आवाज बहरी चुकी सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए पीएसपी ने कमर कस ली है। ऐसा प्रदर्शन होगा कि सब देखते रह जाएंगे।

Pagatisheel samajwadi party

Pagatisheel samajwadi party

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (Pagatisheel samajwadi party) 18 सितम्बर, 2019 को पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन (Dharna) करेगी। आखिर प्रसपा (PSP) को प्रदर्शन क्यों करना पड़ रहा है? इस सवाल का जवाब दिया लोहिया वाहिनी (Lohiya Vahini) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अध्यक्ष नितिन कोहली (Nitin Kohali) ने दिया।
यूपी का विकास नहीं हो रहा
संजय प्लेस स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। हर तबका परेशान है। युवा बेरोजगार हैं। किसान (kisan) के दुखों का तो सरकार को अंदाज ही नहीं है। आगरा की बात करें तो यहां नौ विधायक, दो सांसद, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के हैं। फिर भी आगरा विकास के लिए तरस रहा है। कोई भी काम नहीं हो रहा है। जनता की आवाज बहरी चुकी सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने कमर कस ली है। ऐसा प्रदर्शन होगा कि सब देखते रह जाएंगे।
Pagatisheel samajwadi party
ढाई साल में ढाई काम भी नहीं किया
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने बताया कि भाजपा ने आगरा को तबाह सा कर दिया है। विकास का एक भी प्रोजेक्ट नहीं दिया है। इसके विरोध में 18 सितम्बर को बैपटिस्ट स्कूल, एमजी रोड से सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट के लिए हजारों कार्यकर्ता कूच करेंगे। सरकार को हमारी बात सुननी ही होगी। यूपी सरकार को ढाई साल हो गए हैं, ढाई काम भी नहीं किया है।
आगरा को आईटी उद्योग की जरूरत
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक रैना का कहना है कि प्रदूषण के नाम पर आगरा में कोई भी नया उद्योग लगाने पर रोक लगी हुई है। आईटी उद्योग से कोई प्रदूषण नहीं होता है। इसलिए आईटी उद्योग स्थापित किया जा सकता है, लेकिन किसी को चिन्ता नहीं है। नोएडा, बंगलुरू का विकास आईटी उद्योग के कारण हुआ है। आगरा का विकास भी हो सकता है। जब यहां आईटी उद्योग स्थापित होगा तो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी बनाना होगा। आगरा की प्रतिभाओं को पलायन नहीं होगा।
Pagatisheel samajwadi party
भाजपा से बेटियों को बचाने की जरूरत
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि एक ओर तो भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी ओर उन्हीं का शोषण करती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा नेताओं से ही बेटियों को बचाने की जरूरत है।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख थान सिंह यादव, जिला महासचिव कालीचरन यादव, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष यूनिस खान, जिला अध्यक्ष अन्जुमन चौधरी, छात्र सभा अध्यक्ष विमल कुमार ठकुरेला, युवजन सभा जिला अध्यक्ष शीलू यादव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लक्की शिवहरे, छावनी विधानसभा अध्यक्ष मुबीन खान, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, शाहिद खान, महानगर यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष दाउद जलाल कुरैशी, महानगर सचिव आशवीर सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनीस खान, शाहिद खान, मनीष शर्मा, अनुज जैन, असलम वारसी, जय प्रकाश, मान सिंह, पवन प्रजापति आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो