scriptदोपहर में भी सुबह जैसा हाल, गलन भरी सर्दी ने किया हाल बेहाल | Winter in Firozabad made people suffer | Patrika News
आगरा

दोपहर में भी सुबह जैसा हाल, गलन भरी सर्दी ने किया हाल बेहाल

— उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित सुभाष तिराहे पर गैस हीटर से चिपके रहे यात्री।

आगराJan 24, 2021 / 01:35 pm

arun rawat

Cold

गैस हीटर पर हाथ सेंकते राहगीर

फिरोजाबाद। सर्दी के मौसम में ठंड का अहसास दोपहर के समय में भी बरकरार रहा। दोपहर में भी लोग हीटरों से चिपके नजर आए। सूर्यदेव के दर्शन न होने के कारण गलन का अहसास हुआ। रविवार होने के कारण अधिकतर लोग घरों में रजाई के अंदर दुबके रहे।
सुबह से नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन
वैसे तो सर्दी के मौसम में विगत कई दिनों से मौसम सुहाना था। धूप निकलने के साथ ही लोगों को सर्दी से राहत मिल जाती थी लेकिन शनिवार सुबह से ही कोहरे की चादर ने आसमान को ढक दिया था। उसके बाद कोहरा तो छट गयार लेकिन गलन भरी सर्दी से निजात नहीं मिल सकी। अलाव पर प्रतिबंध होने के कारण सुहागनगरी में नगर निगम द्वारा जगह—जगह गैस हीटर लगवाए गए हैं। सुभाष तिराहे पर भी लोग सर्दी से बचने के लिए गैस हीटरों से चिपके रहे।
आगे और भी हो सकता है मौसम खराब
मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन तक और मौसम का हाल खराब रह सकता है। आज रविवार होने के कारण लोग घरों में कैद रहे। मौसम ठंडा होने के कारण बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोगों का कहना है कि यदि ऐसा ही मौसम आगे भी रहा तो काफी मुश्किल हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो