scriptप्लास्टिक के बैग से निकला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त | Woman dead body found on railway track | Patrika News

प्लास्टिक के बैग से निकला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

locationआगराPublished: May 18, 2018 02:04:48 pm

थाना मलपुरा के मिढ़ाकुर रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला।

Woman dead body

Woman dead body

आगरा। थाना मलपुरा के मिढ़ाकुर रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला। उसके शरीर के नीचे का हिस्सा प्लास्टिक के बैग में था। शव को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना मलपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
ये भी पढ़ें – 600 रुपये में एक घंटा, 300 रुपये अतिरिक्त लेकर दी जा रही थी ये सुविधा…

यहां का है मामला
ये मामला मिढ़ाकुर रेलवे ट्रैक का है। यहां आज सुबह गैंगमैन ने एक महिला के शव को पड़ा हुआ देखा। महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों द्वारा उसकी पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसकी पहचान के लिए प्रयास किए गए, लेकिन उसके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।
ये भी पढ़ें- शुक्र है शुक्रवार है, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, इन चार राशियों के लिए हो सकती है परेशानी

हत्या की आशंका
एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस मामले में मानना है कि हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए महिला के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। क्योंकि महिला के पास उसकी शिनाख्त का कोई सामान नहीं मिला है। वहीं यदि किसी को आत्महत्या करनी होती है, तो वह अपने आस पास की जगह तक ही पहुंचता है, लेकिन आस पास के क्षेत्र में जानकारी करने के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो