scriptआगरा में महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए फरार हुई थी मुंबई | woman gangster shabnam arrested in agra | Patrika News

आगरा में महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए फरार हुई थी मुंबई

locationआगराPublished: Jul 18, 2020 05:20:56 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

ताजनगरी में पुलिस ने महिला गैंगस्टर शबनम उर्फ कुसुमा को गिरफ्तार किया है।शबनम पप 10 हजार का इनाम घोषित था। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि शाहगंज के नगला खुशहाली निवासी शबनम को उसके डेरे से गिरफ्तार किया गया है।

आगरा में महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए फरार हुई थी मुंबई

आगरा में महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए फरार हुई थी मुंबई

आगरा. ताजनगरी में पुलिस ने महिला गैंगस्टर शबनम उर्फ कुसुमा को गिरफ्तार किया है।शबनम पप 10 हजार का इनाम घोषित था। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि शाहगंज के नगला खुशहाली निवासी शबनम को उसके डेरे से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, 2018 में शबनम सहित छह लोगों के साथ चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। लेकिन पुलिस से बचने के लिए शबनम मुंबई चली गई थी और अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। इसके बाद नागपुर रिश्तेदारों के यहां रही। डेढ़ साल बाद लौटकर आई। उसे लगा कि पुलिस उसे अब नहीं पकड़ेगी। मगर, पुलिस को उसके वापस लौटने की सूचना मिल गई।
पुलिस से बचाने के लिए रहती थी साथियों के साथ

पुलिस की पूछताछ में शबनम ने बताया कि चोरी की घटना के समय गैंग के साथ रहती थी, जिससे कि पुलिस चेकिंग में पकड़े जाएं तो उसके होने की वजह से पुलिस को शक न हो। उनका गैंग दिन में बंद घरों की रेकी करता। रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। शबनम को जेल भेज दिया गया है।
गैंग के साथ रहती थी शबनम

शबनम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि चोरी की घटनाओं के दौरान गैंग के साथ रहती थी। महिला के साथ में होने के चलते गिरोह कई बार पुलिस चेकिंग के दौरान बचकर निकलने में सफल रहा था। उसके गिरोह के लोग दिन में घरों और दुकानों की रेकी करते थे। शबनम ने पुलिस को बताया कि जिन घरों में दिन और रात दोनों समय ताला लगा मिलता उसे निशाना बनाते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो