scriptशादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, जानिए पूरा मामला! | woman killed for dowry after three months of marriage in agra up | Patrika News

शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, जानिए पूरा मामला!

locationआगराPublished: Aug 05, 2019 11:28:15 am

Submitted by:

suchita mishra

मृतका के भाई का आरोप, शादी के बाद से तीन लाख रुपए मांग रहे थे ससुरालीजन। न देने पर बहन को मारने की धमकी दी थी।

Demo

Demo

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला उधा में शादी के तीन महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गए। साथ ही सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस भी आ गई। विवाहिता के परिजनों ने थाना मलपुरा मेें ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये है मामला
थाना एत्मादपुर के मोहल्ला सत्ता निवासी विजय सिंह पुत्र स्व. कालीचरन के मुताबिक उसने अपनी बहन गीता की शादी 26 अप्रैल 2019 को थाना मलपुरा के नगला उधा निवासी आकाश पुत्र रामजीलाल के साथ की थी। उसने बहन के ससुरालीजनों को 5 लाख रुपए नकद व 5 लाख रुपए का अन्य सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन गीता पर मायके से तीन लाख रुपए और लाने का दबाव बनाने लगे। अपने परिजनों से 3 लाख रुपए लाने के लिए दबाब बनाने लगे। इसके लिए वे आए दिन गीता के साथ मारपीट करते व उसका मानसिक उत्पीड़न करते थे।
जान से मारने की दी थी धमकी

विजय सिंह के मुताबिक करीब 25 दिन पहले वे अपनी बहन से मिलने के लिए गए थे। उस समय बहन काफी उदास दिखी। कारण पूछने पर उसने तीन लाख रुपए मांगे जाने और उत्पीड़न करने की बात बतायी थी। विजय सिंह ने इसको लेकर ससुरालीजनों से बात की। पंचायत भी बुलाई गई। लेकिन ससुरालीजनों ने पंचायत को ठुकरा दिया। ससुरालीजनों ने विवाहिता के भाई से कहा कि अगर तीन लाख रुपए नहीं दिए तो गीता को जान से मार देंगे और आकाश की दूसरी शादी कर देंगे।
तबियत खराब की खबर के बाद आयी मौत की सूचना
विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे बहन की ससुराल से फोन आया कि उसकी तबियत खराब है। उसे इमरजेंसी में भर्ती कर दिया है। शानिवार सुबह चार बजे फोन पर खबर मिली कि गीता की मौत हो गई। आनन फानन में उसके परिजन ससुराल पहुंचे तो गीता का शव देखकर बिलख पड़े। इसके बाद गीता के भाई विजय ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये बोले अधिकारी
इस मामले में सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव का कहना है कि मृतका के भाई विजय सिंह ने मामले में ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति आकाश, ससुर रामीलाल, जेठ संतोष, गीतम, ननद रेशमा, राखी, ममता आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर रही है।
इनपुट: देवेश शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो