scriptदिल में था छेद, दवा खाकर तंग आई तो उठाया खौफनाक कदम | Women Suicide in Yamuna After Long Illnes of Hole in Heart | Patrika News

दिल में था छेद, दवा खाकर तंग आई तो उठाया खौफनाक कदम

locationआगराPublished: Aug 04, 2018 10:21:33 am

यमुना में तैरता मिला महिला का शव, बल्केश्वर निवासी महिला की हुई पहचान

young boy suicide case

young boy suicide case

आगरा। यमुना नदी में शनिवार को महिला का शव तैराता हुए मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव जवाहर पुल के पास आकर फंस गया। शव होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। थाना न्यू आगरा क्षेत्र से एक महिला बीते दो दिनों से लापता थी। इसकी आशंका पर परिवार मौके पर पहुंच गया। महिला के शव की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि महिला कुछ दिनों से परेशान थी।
दो दिनों से लापता थी महिला
ममता पत्नी राजू निवासी लोहिया नगर बल्केश्वर बीते दो दिनों से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह उसकी चप्पलें और दुपट्टा यमुना के बल्केश्वर घाट पर मिला था। जिसके बाद ममता की तलाश की गई। ममता की तलाश में परिजनों ने यमुना में काफी खोजनबीन की लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। वहीं शनिवार को यमुना के जवाहर पुल पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसकी शिनाख्त ममता के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
दिल में छेद था, लंबे समय से दवा खाने से थी परेशान
मृतका ममता के ससुरालीजनों का कहना है कि ममता के दिल में छेद था। जिसके चलते लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। दवाइयां खाने से ममता परेशान थी और घर में उसकी रवैया बदला सा रहने लगा था। ममता के तीन बच्चे हैं। दो लड़कियां और एक लड़का। जिनमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। ममता के खुदकुशी करने से उसके परिजन हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ममता का शव कब्जे में लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो