scriptआगरा में जन्मी सर्प कन्या, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ | Wonderful baby girl born in agra up news | Patrika News

आगरा में जन्मी सर्प कन्या, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

locationआगराPublished: Jun 25, 2018 02:16:48 pm

किसान के घर सर्प कन्या जन्म की बात जंगल में आग की तरह जैसे ही फैली, तो बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई

  Wonderful baby girl

Wonderful baby girl

आगरा। आगरा से 80 किलोमीटर दूर थाना पिनाहट के गांव सेरब में एक किसान के घर सर्प कन्या ने जन्म लिया। ये बात जंगल की आग की तरह जैसे ही फैली, तो बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जिसने भी नवजात बच्ची को देखा, वह हैरान रह गया। नवजात बच्ची के पेट पर सर्प के आकार की दो नलियां बाहर निकली हुईं थीं।
ये भी पढ़ें – Breaking: यूपी रोडवेज की बस का एक्सीडेंट, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

यहां का है मामला
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव सेरब में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। जिसने भी इस नवजात को देखा, वो अलग अलग चर्चा करने लगा। सबसे बड़ी चर्चा तो बच्ची को देख कर ये हो गई, कि ये बच्ची सर्प कन्या है। बच्ची के पेट से दो सांप के आकार की नलियां बाहर निकली हुईं थीं। देखने में बच्ची सही लग रही थी, उसकी आंखें भी खुली हुईं थीं।
ये भी पढ़ें – अमित शाह पांच जुलाई को होंगे आगरा में, मंत्रिमंडल को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान!

नर्स ने बताई सच्चाई
रविवार की सुबह सात बजे गांव सेरब है गांव की निवासी मिथलेश पत्नी बलराम को प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा पुष्पा और परिवार के सदस्य गाड़ी से महिला को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में महिला ने एक अर्ध विकसित बच्ची को जन्म दे दिया, जब उसे सीएचसी लेकर पहुंचे तो स्टाफ नर्स प्रीती ने बच्ची की लीवर ऑतो को पेट से बहार निकला देखकर बताया की कुछ बच्चों में सही क्रम में वृद्धि न होने के कारण से होता है। वहीं बच्ची की हालत ख़राब देख उसे आगरा के लिए रेफेर कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो