script

World Egg Day 2019: जानिए क्यों शाकाहारी कहा जाता है अंडा, क्यों मनाया जाता है अंडा दिवस…

locationआगराPublished: Oct 10, 2019 04:31:44 pm

Submitted by:

suchita mishra

World Egg Day के मौके पर जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें।

Egg

Egg

हर साल अक्टूबर के महीने के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस (World Egg Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंडों के महत्व और स्वास्थ्य पर उसके लाभकारी प्रभावों को लेकर जागरुकता फैलाना है। World Egg Day इस बार 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं अंडे से जुड़ी रोचक जानकारियां।
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी
अंडे को लेकर आज भी ये बहस होती है कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी। इस कंफ्यूजन को आज हम दूर करते हैं। आपको सुनकर हो सकता है कि थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ये सच है कि ज्यादातर अंडे शाकाहारी होते हैं। हालांकि कुछ मांसाहारी भी होते हैं। दरअसल मुर्गी 6 महीने की होने के बाद एक या डेढ़ दिन में अंडे देती है। अंडे देने के लिए मुर्गी का किसी मुर्गे के संपर्क में आना जरूरी नहीं होता। मुर्गी जिन अंडों को बगैर मुर्गे के संपर्क में आए देती है, उन्हें अनफर्टिलाइज्ड एग कहा जाता है। इनमें से चूजे नहीं निकलते और इन्हें शाकाहारी माना जाता है। लेकिन मुर्गी जो अंडे मुर्गे के संपर्क में आने के बाद देती है, उन्हें मांसाहार कहा जा सकता है।
अनफर्टिलाइज्ड अंडा इसलिए है शाकाहारी
दरअसल अंडे के तीन हिस्से होते हैं। पहला छिल्का, दूसरा सफेद जर्दी और तीसरा पीला हिस्सा जिसे योक कहा जाता है। अनफर्टिलाइज्ड अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन होता है और पीले हिस्से में प्रोटीन के साथ साथ कोलेस्ट्रॉल और फैट होता है। लेकिन मुर्गे के संपर्क में आने के बाद जो फर्टिलाइज्ड एग निकलता है उसमें प्रोटीन, कोलेस्ट्रोल, फैट के अलावा गैमीट सेल्स भी मौजूद होता है, जो उन्हें मांसाहारी बना देता है।
वियाना में मनाया गया था पहला विश्व अंडा दिवस
वर्ष 1996 में आईईसी वियाना में पहला विश्व अंडा दिवस मनाया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है।
11 विटामिन और मिनरल्स का स्रोत
अंडे में कुल 11 अलग-अलग विटामिन और मिनरल्स होते हैं। सभी खाद्य पदार्थों की अपेक्षा अंडों में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्‍यादा होती है। साथ ही चार केलों के बराबर ओमेगा—3 फैटी एसिड होता है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक है।
ऐसे जांचें कितना फ्रेश है अंडा
अंडे की फ्रेशनेस को जानने के लिए आप उसे नमक मिले ठंडे पानी में डाल दें, अगर वो डूब गया तो इसका मतलब वो फ्रेश है और अगर वो तैर रहा है तो इसका मतलब वो पुराना है।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक अंडा रोज सुबह नाश्ते में खाइये क्योंकि यह आपको काफी देर तक भूख नहीं लगने देगा और आप कम खायेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो