scriptपिछले चुनाव में मिली थी करारी हार, अब योगी के नौ रत्नों की परीक्षा | yogi adityanath and agra 9 mla for nikay chunav 2017 | Patrika News

पिछले चुनाव में मिली थी करारी हार, अब योगी के नौ रत्नों की परीक्षा

locationआगराPublished: Oct 28, 2017 05:22:35 pm

आगरा से जीते हुए नौ विधायकों पर होगा नगर निकाय चुनाव जीत का दबाव, चेयरमैन के पद पर कई जगहों पर समाजवादी पार्टी के समर्थित जीते थे
 

nikay chunav bjp

bjp

आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आगरा में रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। यहां की नौ सीटों पर कब्जा कर भगवा खेमे ने केसरिया फहराया था। यूपी में निकाय चुनाव में एक ओर जहां योगी आदित्यानाथ का इम्तिहान है, तो वहीं आगरा के इन नौ विधायकों की भी परीक्षा होनी है। आगरा में महापौर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया है। लेकिन, नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में कई स्थानों पर भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।
भाजपा को मिली थी करारी हार
गौरतलब है कि पिछले निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आगरा में मेयर के पद पर जीत मिली थी। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भाजपा को सिर्फ अछनेरा नपा परिषद में भाजपा का चेयरमैन जीत सका था। वहीं खेरागढ़, किरावली, एत्मादपुर, बाह, फतेहपुरसीकरी, पिनाहट, शमशाबाद, फतेहाबाद, जगनेर में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। यहां से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने परचम फहराया था। इस बार नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, तो इन सीटों को जिताने का दबाव भी भाजपा के विधायकों पर रहेगा। यहां से मिली हार को भुलाकर भाजपा को जीत हासिल करनी होगी।
आगरा जनपद में ये है मतदाताओं का आंकड़ा
निकाय चुनाव के लिए जिले में 362 मतदान केंद्र होंगे। इसके लिए 33 जोनल मजिस्ट्रेट और 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। सीकरी नपा परिषद में कुल मतदाता 26,158 हैं। यहां 25 वार्ड हैं। वहीं शमशाबाद में भी 25 वार्ड हैं यहां कुल मतदाता 23904 हैं। एत्मादपुर नपा परिषद में 25 वार्ड में 19337 मतदाता है। फतेहाबाद नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं और यहां मतदाता की संख्या 19,820 है। किरावली में 14 वार्ड हैं और यहां पर भी 19,126 मतदाता हैं। खेरागढ़ नगर पंचायत में 14 वार्डों में 17,790 मतदाता हैं। जगनेर नगर पंचायत में दस वार्ड हैं यहां 9,644 मतदाता हैं। दयालबाग नगर पंचायत में दस वार्डों में 2416 मतदाता है। वहीं स्वामी के दस वार्डों में कुल मतदाता 1557 हैं। बाह नपा परिषद में 25 वार्ड में 14,173 मतदाता हैं। अछनेरा नपा परिषद में 25 वार्डों में 19,080 मतदाता हैं। पिनाहट नगर पंचायत में 13 वार्ड हैं और यहां पर 14,930 मतदाता हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो