scriptABVP पदाधिकारियों ने स्कार्पियो कार से किया युवती अपहरण, चलती कार में ही मुंह में ठूंस दिया कपड़ा, दुष्कर्म के बाद… | Young girl Kidnapping Case Accused Abvp Leader up big crime news | Patrika News

ABVP पदाधिकारियों ने स्कार्पियो कार से किया युवती अपहरण, चलती कार में ही मुंह में ठूंस दिया कपड़ा, दुष्कर्म के बाद…

locationआगराPublished: May 10, 2019 08:09:48 am

दुष्कर्म के बाद करना चाहते थे युवती की हत्या

ABVP

ABVP

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के एक मॉल में काम करने वाली युवती के साथ बड़ी वारदात हुई। वह काम करने के बाद जब घर वापस जा रही थी, तो एबीवीपी पदाधिकारी ने फिल्मी स्टाइल में अपनी स्कार्पियो कार से युवती अपहरण कर लिया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया, तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवती को कार में हाथापाई करते देख आबकारी के सिपाही ने कार का पीछा कर पुलिस को सूचना दे दी।
यहां की है घटना
युवती ने बताया कि आरोपी उस पर दोस्ती का दबाव बना रहे थे, इंकार करने पर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का प्लान बनाया था। उसने बताया कि जब वह घर वापस जा रही थी, उसी दौरान स्कॉर्पियो से धांधूपुरा निवासी शैलेंद्र सिंह, अशोक निवासी शहीद नगर और मनीष निवासी ताजनगरी फेस-2 उठाकर ले गए थे। आबकारी के सिपाही वैभव शर्मा ने पीछा किया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने की घेराबंदी
आबकारी के सिपाही की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी के बाद तोरा गांव में स्कार्पियो को रोक लिया गया। अशोक भाग निकला था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा 364, 366 में मुकदमा दर्ज किया। युवती ने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी दुष्कर्म के बाद हत्या की कहने लगे। पीछा कर रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के लिए मनीष गाड़ी को लहराने लगा। वे लोगों पर तमंचा से फायर करने की कह रहे थे।
कोर्ट में आरोपी हुये पेश
दुस्साहसिक तरीके से मॉल के बाहर से युवती को अगवा करने के आरोपी शैलेंद्र सिंह और मनीष चौहान को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शैलेंद्र सिंह एबीवीपी में पदाधिकारी है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो