scriptपरिवार लगा था शादी की तैयारियों में, युवती ने उठाया ऐसा कदम | young girl run away with boyfriend before marriage in agra | Patrika News

परिवार लगा था शादी की तैयारियों में, युवती ने उठाया ऐसा कदम

locationआगराPublished: Jun 12, 2018 04:41:59 pm

दस दिन बाद थी युवती की शादी, प्रेमी संग फरार हुई युवती

love

demo picture

गरा। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। घर में रंग रोबन कराकर घर के सदस्य खरीदारी में व्यस्त थे। लेकिन, शादी वाले घर में युवती के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन को मनपसंद लहंगा लेने की पेशकश की। लहंगा लेने गई युवती घर वापस ही नहीं आई। जब इस बात का पता परिवार को लगा तो वे सन्न रह गए। तमाम कोशिश की लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घर में एक चिट्ठी ने राज खोला तो परिवार अब युवती को कोस रहा है।
दस दिन बाद एक युवती की शादी होनी थी

मामला आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के बरहन का है। यहां दस दिन बाद एक युवती की शादी होनी थी। परिवार ने दान दहेज का सामान खरीद रखा था। घर में खुशियां थी। सभी शादी की तैयारियों में जुटे थे। मैरिज होम, हलवाई सब कुछ पहले से बुक कर दिया था। शादी के कॉर्ड बांटने का सिलसिला चल रहा था। लेकिन, शादी से दस दिन पहले लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि घर की खुशियां काफूर हो गईं। लड़की घर से प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। इस बात की जानकारी तब हो सकी जब लहंगा पसंद करने गई लड़की घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने जब तलाश किया तो कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घर में एक चिट्ठी पर किसी बच्चे की नजर गई तब जाकर पता लगा कि लड़की घर से फरार हो गई। अब परिजन परेशान हैं।
गांव के युवक से चल रहा था प्रेम संबंध
सूत्रों के मुताबिक युवती का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती अक्सर युवक से मिलती थी। इस बात की भनक परिवार को नहीं थी, ऐसा माना जा रहा है। शादी से दस दिन पहले लड़की द्वारा उठाया गया ये कदम पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो