scriptयुवकों की इस हरकत से परेशान गांव की भोली – भाली लड़की ने घर में किया आत्मदाह, परिजनों के उड़ गए होश | Young girl Self-immolation in house up crime news | Patrika News

युवकों की इस हरकत से परेशान गांव की भोली – भाली लड़की ने घर में किया आत्मदाह, परिजनों के उड़ गए होश

locationआगराPublished: Nov 25, 2018 08:19:23 am

गांव की भोली – भाली एक लड़की को कुछ युवकों ने इस तरह परेशान किया, कि घर से निकलना भी दुश्वार हो गया था।

Girl self

Girl self

आगरा। गांव की भोली भाली एक लड़की को कुछ युवकों ने इस तरह परेशान किया, कि घर से निकलना भी दुश्वार हो गया था। जब भी वह घर से निकलती, तो मनचले उसे रास्ते में पकड़ लेते। मनचलों की इस हरकत से परेशान होकर इस लड़की ने आत्मदाह कर लिया। परिजनों ने गांव के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यहां का मामला
ये मामला थाना अछनेरा के गांव का है। यहां किसान की बेटी ने आत्मदाह कर लिया। परिजनों ने बताया कि गांव के दो युवक उसे परेशान कर रहे थे। रास्ता रोककर खड़े हो जाते, उस पर दोस्ती के लिए दबाव बनाते थे। उसका घर से निकलना मुहाल हो गया था। परिजनों ने युवकों के घर जाकर शिकायत की लेकिन उनकी हरकतें बंद नहीं हुईं। इससे युवती दहशत में आ गई। इतना ही नहीं मनचले उसे धमकियां दे रहे थे। इसी से दुखी होकर युवती खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। वो बुरी तरह से झुलस गई थी। परिजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इस मामले में थाना प्रभारी अछनेरा गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि घटना दोपहर की है, लेकिन परिजन युवती का शव शाम को थाने लेकर पहुंच थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो