आगरा

पत्नी की हत्या करने के बाद खुद झूल गया फंदे पर, वजह हैरान करने वाली

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आगराDec 28, 2019 / 02:22 pm

धीरेंद्र यादव

आगरा। पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद फंदे पर झूल गया। पति पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं इस घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें – कड़कड़ाती सर्दी और भीषण कोहरे में खेत की रखवाली कर रहे किसान की अचानक आने लगी जोर जोर से रोने की आवाज, पड़ोसी पहुंचा तो खेत में पड़ा मिला शव
यहां की है घटना
थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रेपुरा अहीर की है। शनिवार की सुबह गांव निवासी दुर्गेश यादव (26) पुत्र सुभाष यादव और उसकी पत्नी माला (25) के शव कमरे में मिले। दुर्गेश फंदे से लटका था, जबकि पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा था। बताया गया है कि झगड़ा सास और बहू के बीच हुआ। इसके बाद पत्नी अपनी बहन के घर अछनेरा चल गई। शाम को पति उसे घर ले आया। वहीं झगड़े की सूचना पर माला के मायके वाले भी आए थे।
ये भी पढ़ें – यूपी में अगर छात्रवृत्ति चाहिए तो आधार नम्बर को मोबाइल से लिंक करा लें

दोनों के शव मिले
बताया गया है कि मायके वालों ने दुर्गेश के पिता और उसके साथ मारपीट की थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। उस वक्त मामला शांत होने पर पुलिस वापस चली गई। रात में दुर्गेश ने किसी वक्त पत्नी माला की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दुर्गेश खुद भी फंदे से झूल गया। शनिवार की सुबह जब परिजन जागे तो कमरे में दुर्गेश और माला के शव देखकर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। छानबीन के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.