scriptमेड़ के विवाद में चली गोली, सगे भाई को उतारा मौत के घाट | young man dies in firing in agra up | Patrika News

मेड़ के विवाद में चली गोली, सगे भाई को उतारा मौत के घाट

locationआगराPublished: Oct 28, 2017 09:30:59 am

थाना एत्माद्दौला के गढ़ी चांदनी में खेत की मेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया।

Murder

Murder

आगरा। थाना एत्माद्दौला के गढ़ी चांदनी में खेत की मेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। सगे भाइयों और भतीजों के बीच फायरिंग हुई। इस फायरिंग में सगे भाई को गोलियों से भून दिया गया। एक घंटे तक ताबड़तोड़ गोलियां चलने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले, इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
यहां का है मामला
गढ़ी चांदनी निवासी गोकुल सिंह का खेत का रास्ता बड़े भाई मोहन सिंह के खेत से होकर जाता है। मोहन सिंह ने खेत में मूली के बीज लगाने के बाद चारों ओर मेड़ बनाकर तारों की बाड़ लगा दी है। इससे गोकुल सिंह का रास्ता बंद हो गया। इसे लेकर दोनों भाइयों में दो सप्ताह से विवाद चल रहा था। जानकारी होने पर बड़े भाई हरि प्रसाद ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। मोहन सिंह रास्ता देने को तैयार नहीं हुआ। इस पर हरि प्रसाद गोकुल के पक्ष में आ गए। गुरुवार शाम को गोकुल सिंह ने मेड़ काट दी। इस पर मोहन सिंह के पुत्र विपिन ने उसे दोबारा बनाने का एलान कर दिया। विरोध करने वालों को गोली मारने की धमकी दे डाली।
चली गोलियां
गोकुल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे वह और बड़े भाई हरि प्रसाद का परिवार घर पर मौजूद था। इसी दौरान मोहन सिंह ने अपने पुत्रों विपिन, प्रदीप और अजीत आदि के साथ धावा बोल दिया। परिवार के लोगों को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सीओडी से सेवानिवृत्त 62 वर्षीय हरि प्रसाद की कई गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उनके पुत्र राजेंद्र सिंह, पवन और गोकुल सिंह की पुत्री पिंकी, गुड्डी, नीलम आदि घायल हो गईं। राजेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है। दूसरे पक्ष से प्रदीप, मनोज और विपिन और नारायण पथराव में घायल हुए हैं।
गांव में फैली दहशत
करीब एक घंटे तक गोलियां चलने से गांव में दहशत फैल गई। अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो