पचोखरा क्षेत्र का है मामला
थाना पचोखरा क्षेत्र के गढ़ी ऊसरा निवासी 22 वर्षीय रात प्रताप सिंह पुत्र पूरन सिंह एक लगुन टीका कार्यक्रम में शामिल होने पड़ोसी गांव में गया था। चचेरे भाई योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देर रात वह शराब के नशे में घर लौटा था। परिजनों ने शराब पीकर आनेसे मना करते हुए उसकी डांट लगा दी थी। इसके बाद वह खेत की रखवाली करने की बात कहकर घर से चला गया।

आम के पेड़ पर लटका मिला शव
सुबह वह पड़ोसी के खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। प्रताप सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। दीपावली पर वह घर आया था। स्वजनों ने बताया कि वह कुछ दिन बाद दिल्ली जाने वाला था। उससे पहले से ही उसने आत्महत्या कर ली।