scriptदबंग बीसी संचालक से विवाद के बाद टैम्पो चालक ने उठाया बड़ा कदम, जानकर उड़ जाएंगे होश | Youth Commit Suicide in Malpura | Patrika News

दबंग बीसी संचालक से विवाद के बाद टैम्पो चालक ने उठाया बड़ा कदम, जानकर उड़ जाएंगे होश

locationआगराPublished: May 15, 2019 09:09:42 pm

परिजनों की इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।

villagers

दबंग बीसी संचालक से विवाद के बाद टैम्पो चालक ने उठाया बड़ा कदम, जानकर उड़ जाएंगे होश

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव सगुनापुर में बुधवार सुबह बीसी संचालक तथा एक गांव ही युवक में पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बीसी संचालक ने युवक लोडिंग टैम्पो उउसे छीनकर अपने घर पर खडा कर लिया था। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने अपने जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजन उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर थाना मलपुरा पहुच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बीसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ये है मामला

थाना मलपुरा के गांव सगुनापुर निवासी सुहाना 30 वर्ष पुत्र सुल्तान अपना लोडिंग टैम्पो चलाता था। गांव के ही निवासी दबंग जगदीश उर्फ पुत्र वीरी सिंह गांव में बीसी चलाता है। बताया गया है कि सुहाना ने जग्गो के पास एक लाख रुपए की बीसी डाल रखी थी। जिसकी हर महिने वह जग्गो को किश्त देता था। बुधवार सुबह नो बजे वह अपना टैम्पो लेकर भाडे के लिए आगरा जा रहा था। तभी रास्ते में दबंग जग्गो ने उसका टैम्पो रूकवा लिया। इसके बाद उसने सुहाना से बीसी की किश्त के पैसे मांगे। इस पर सुहाना उससे कुछ दिन बाद पैसे देने की बात कही। जिसके बाद जग्गो ने सुहाना से मारपीट कर टैम्पो छीन लिया। जग्गो टैम्पो को अपने घर ले गया। इसके बाद सुहाना गुस्से में अपने घर पहुच गया। वह कमरे में बंद हो गया। उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

परिजनों की इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वे तत्काल सुहाना को फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन सुहाना के शव को लेकर थाना मलपुरा पहुच गए। उन्होने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराकर बी सी संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सुहाना की मौत के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनो ने बताया है कि सुहाना के चार बच्चे है। जिनमे दो बेटा तथा बेटिया है। वह टैम्पो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर बी सी संचालक जगदीश उर्फ जग्गो पुत्र वीरी सिंह के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनपुट: देवेश शर्मा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो