आगरा

चम्बल नदी में देखा कुछ ऐसा कि शोर मच गया और.., देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के मुरैना का युवक घऱ में हो रही क्लेश से परेशान था

आगराJan 12, 2019 / 10:53 am

अभिषेक सक्सेना

चम्बल नदी में देखा कुछ ऐसा कि शोर मच गया और.., देखें वीडियो

आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी घाट पिनाहट पर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोग हौरान रह गए। जिसने देखा, वह नदी की ओर दौड़ लिया। लोगों ने देखा कि पैंटून पुल से नदी के बीचोबीच एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। यह देख घाट पर निकल रहे लोगों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद गोताखोर पप्पू वर्मा ने भी नदी में छलांग लगा दी। फिर क्या था, कुछ ही देर में गोताखोर ने नदी मे डूब रहे युवक को बचा लिया। नदी से बाहर सुरक्षित निकाला।
गृहक्लेश से तंग था
युवक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अम्बाह थाने भडोली गांव का रहने वाला है। उसने अपना नाम सुल्तान सिंह उम्र करीब 45 बर्ष बतायी। उसने बताया कि वह अपने घर में रोज-रोज के क्लेश से तंग आ चुका है। लाख उपाय खोजने के बाद भी जब क्लेश नहीं रुका तो वह अपनी जान देने के उद्देश्य से यहां बस द्वारा घाट तक आया। नदी में कूदकर अपनी जान देना चाहता था। मौजूद लोगों के समझाने और जीवन को प्रभु का अनमोल तोहफा समझकर जीने के सलाह पर वह अपने घर वापस लौट गया।

Home / Agra / चम्बल नदी में देखा कुछ ऐसा कि शोर मच गया और.., देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.