scriptAgra : सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक यमुना में कूूदा, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा माफ करना… | Youth preparing for army recruitment committed suicide by jumping into Yamuna in agra | Patrika News

Agra : सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक यमुना में कूूदा, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा माफ करना…

locationआगराPublished: Aug 01, 2022 12:27:47 pm

Submitted by:

lokesh verma

लंबे समय से सेना भर्ती शुरू नहीं होने और सरकारी नौकरी नहीं मिलने के कारण एक युवक सुसाइड नोट लिखकर यमुना में कूद गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी चप्पल और मोबाइल नाव से बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में उसे तलाश रही है।

youth-preparing-for-army-recruitment-committed-suicide-by-jumping-into-yamuna-in-agra.jpg
अग्निपथ योजना से निराश एक युवक ने यमुना नदी में कूदकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। लेकिन, लंबे समय से सेना भर्ती शुरू नहीं होने और सरकारी नौकरी नहीं मिलने के कारण वह परेशान रहता था। यमुना में कूदने से पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर आत्महत्या करने को लेकर नोट भी लिखा था। युवक के यमुना में कूदने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी चप्पल और मोबाइल नाव से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में उसकी तलाश कर रही है।
दरअसल, न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित नगला तल्फी का रहने वाला युवक रविवार देर रात यमुना नदी में कूद गया। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि नगला तल्फी का रहने वाला युवक कर्मवीर सिंह पौनिया लंबे समय से सेना भर्ती को लेकर तैयारी कर रहा था। रविवार रात को वह यमुना में कूद गया। उन्होंने बताया कि युवक सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था। उसने यमुना में छलांग लगाने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस भी अपडेट किया था, जिसमें आत्महत्या को लेकर लिखा था। युवक का मोबाइल और चप्पल बरामद हो गए हैं। फिलहाल यमुना में उसको तलाशा जा रहा है।
यह भी पढ़ें – गाजीपुर में करेंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- मम्मी-पापा माफ कर दो…

कर्मवीर ने यमुना में छलांग लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर जो नोट छोड़ा था। उसमें लिखा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो। मैं सरकारी नौकरी नहीं पा सका। इसलिए यमुना में कूदकर खुदकुशी कर रहा हूं। कर्मवीर के यमुना में कूदने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें – 11वीं की छात्रा को पास कराने के बहाने शिक्षक समेत तीन लोगों ने किया गैंगरेप

सुबह से ही तलाश में जुटी पुलिस

पुुलिस का कहना है कि परिजनों के अनुसार युवक को तैरना नहीं आता है। रविवार रात अंधेरे के चलते उसे नहीं तलाशा जा सका। सोमवार सुबह से पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश कर रही है। युवक की तलाश के लिए गांव के लोग भी जुटे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो