scriptBreaking: ग्वालियर हाइवे पर युवक को मारी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी | Youth shot on Gwalior highway | Patrika News

Breaking: ग्वालियर हाइवे पर युवक को मारी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी

locationआगराPublished: Oct 08, 2019 09:40:45 pm

पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

murder

crime in up

आगरा। आगरा ग्वालियर हाइवे थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला माकरोल पर मंगलवार रात को अज्ञात हमलावरों ने युवक में गोली मार दी। इससे युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मौके से हमलावर फरार हो गए। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये है घटना
थाना सदर के गांव नैनाना जाट निवासी तहजीन पुत्र सलेमान का आगरा ग्वालियर हाइवे थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला माकरोल पर ट्रक बाॅडी बनाने का कारखाना है। मंगलवार शाम रात 7 बजे तहजीन अपने कारखाने के बाहर किसी से फोन पर बात कर रहा था। तभी वहां पर अज्ञात हमलावर आ गए। हमलावरों ने तहजीन के उपर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली तहजीन के फोन से टकरा कर उसकी गर्दन में लग गई।
पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। हमलवार मौके से फरार हो गए। फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सैकडो लोगो की भीड जमा हो गई। उन्होने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए आगरा भेज दिया। जहां उसका इलाज निजी अस्पताल एस आर हाॅस्पीटल में चल रहा है।
ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। अभी तक कोई तहरीर नही आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट: देवेश शर्मा

ट्रेंडिंग वीडियो