scriptजमनगर जिले के 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया | 10 thousand people of Jamnagar district taken to safe places | Patrika News

जमनगर जिले के 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

locationअहमदाबादPublished: May 18, 2021 11:50:01 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

तौकते चक्रवात के कारण

जमनगर जिले के 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

प्रदेश के कृषि मंत्री आर.सी. फलदू ने स्थानांतरित किए गए लोगों से समस्याओं की जानकारी ली

जामनगर. तौकते चक्रवात के कारण जामनगर जिले के 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रदेश के कृषि मंत्री आर.सी. फलदू ने स्थानांतरित किए गए लोगों से समस्याओं की जानकारी ली और दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
जामनगर शहर में 40 पेड़ गिरे, 50 बेड का अलग वार्ड

जामनगर. चक्रवात के कारण जामनगर शहर में मंगलवार को 40 पेड़ गिर गए। दमकल टीमों ने सभी पेड़ों को हटा दिया। दमकल शाखा के 40, अन्य 35 सहित 75 कर्मचारियों को स्टेंड बाय रखा है। शहर के जी.जी. अस्पताल में ऑक्सीजन, दवाओं और बिजली के बैक-अप की व्यवस्था की है। बड़े पैमाने पर हादसों की संभावना के चलते 50 बेड के अलग वार्ड की व्यवस्था की है।
अमरेली जिले में अनेक मकान धराशायी, पतरे उड़े

राजकोट. अमरेली जिला मुख्यालय व राजुला में चक्रवात के कारण अनेक लोगों के मकान धराशायी हो गए और अनेक मकानों के पतरे उड़ गए। राजुला, नागेश्री, जाफराबाद क्षेत्रों में पेड़ों से बड़ी संख्या में केरियां गिर गई। शियालबेट में रस्से टूटने से तीन बोट समुद्र में फंस गई। बगसरा में सर्वाधिक 8 इंच बारिश हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो