scriptकंटेनर व मिनी ट्रक की टक्कर में 11 की मौत | 11 death in road accident | Patrika News

कंटेनर व मिनी ट्रक की टक्कर में 11 की मौत

locationअहमदाबादPublished: Nov 18, 2020 06:50:37 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

वडोदरा के निकट दर्दनाक हादसा, सूरत से दर्शन करने जा रहे थे पावागढ़, 16 घायल

कंटेनर व मिनी ट्रक की टक्कर में 11 की मौत

कंटेनर व मिनी ट्रक की टक्कर में 11 की मौत

वडोदरा. वडोदरा के निकट नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में 11 जनों की मौत हो गई। यह दुर्घटना कंटेनर ट्रक और मिनी ट्रक के बीच हुई। इसमें मिनी ट्रक में सवार 5 महिलाएं और 2 बच्चे समेत 11 जनों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल भी हो गए।

ये लोग सूरत से पावागढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। मिनी ट्रक में कुल 27 लोग थे। ये सभी सौराष्ट्र मूल के थे जो वर्षों से सूरत के वराछा और पूना इलाके के थे जो हीरा और टेक्सटाइल उद्योग में काम करते थे। हादसा इतना गंभीर था कि ९ जनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 2 जनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वडोदरा जिला कलक्टर शालिनी अग्रवाल सयाजी अस्पताल पहुंची।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे वडोदरा की घटना से दु:खी हैं। उनकी संवेदनाएं मृतक के परिजनों के साथ हैं, साथ ही वे घायलों की जल्द ठीक हो जाने की प्रार्थना करते हैं। प्रशासन घटना स्थल पर सभी संभव मदद में लगा है।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में कहा कि घायल लोगों की जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं वहीं मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भी घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो