गुजरात में सबसे गर्म रहा अहमदाबाद, पारा 42 डिग्री के पार आज और कल भी कुछ भागों में लू की चेतावनी अहमदाबाद. गुजरातमें गुरुवार को अधिकतम 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अहमदाबाद सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि शुक्रवार एवं शनिवार को भी उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र कच्छ के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार बनासकांठा, सुरेन्द्रनगर, राजकोट एवं कच्छ में अगले दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप ज्यादा रह सकता है। विभाग की ओर से गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई। गुरुवार को अहमदाबाद शहर में सुबह 10 बजे के बाद से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। जिसका असर यातायात पर भी देखा गया। राज्य के अन्य प्रमुख शहर वडोदरा में अधिकतम तापमान 40.2, गांधीनगर में 41, सूरत में 38.3, राजकोट में 41.3 और भुज में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।