scriptGujarat Hindi News : 12 श्रमिकों का एक साथ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा हलवद बंद रहा | 12 Workers' funeral held together, sorrow in Halwad Fully Closed | Patrika News

Gujarat Hindi News : 12 श्रमिकों का एक साथ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा हलवद बंद रहा

locationअहमदाबादPublished: May 20, 2022 12:37:11 am

Submitted by:

Binod Pandey

मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
एक ही परिवार के 6 लोगों की एक साथ उठी अर्थी

Gujarat Hindi News : 12 श्रमिकों का एक साथ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा हलवद बंद रहा

Gujarat Hindi News : 12 श्रमिकों का एक साथ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा हलवद बंद रहा,Gujarat Hindi News : 12 श्रमिकों का एक साथ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा हलवद बंद रहा,Gujarat Hindi News : 12 श्रमिकों का एक साथ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा हलवद बंद रहा

राजकोट. मोरबी जिले के हलवद जीआईडीसी के नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से मृतक 12 श्रमिकों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इनमें एक घर से 6 लोगों की एक साथ अर्थी निकली। घटना को लेकर पूरा हलवद शोक में डूबा रहा और लोगों ने स्वस्फूर्त बंद रखा। इससे पहले प्रशासन ने एक परिवार के 6 सदस्यों समेत 12 मृतकों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए। इन सभी 12 मृतकों का एक साथ सामूहिक अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान कोली और भरवाड समाज के अग्रणी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बुधवार को हलवद जीआईडीसी स्थित नमक की फैक्ट्री में श्रमिक नमक की पैकिंग कर उसे बोरियों में भर रहे थे। इस दौरान बिना दीवार अचानक धराशायी हो गई। दीवार के नीचे बैठक करीब 20-22 श्रमिक उसके नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की पूरी टीम श्रमिकों को मलबे से निकालने में जुट गई।
Gujarat Hindi News : 12 श्रमिकों का एक साथ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा हलवद बंद रहा
बंद रखी दुकानें, शोक सभा

नमक फैक्ट्री में हुए इस हादसे को लेकर हलवद शहर के सभी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुबह 10 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया।
लाइसेंस बगैर कारखाने को बंद करने का नोटिस

हलवद जीआईडीसी की नमक फैक्ट्री में 30 से 40 श्रमिक काम करते थे। फैक्ट्री एक्ट के अनुसार जिस कारखाने में 10 से अधिक श्रमिक काम करे, उन्हें लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। जिस कारखाने में हादसा हुआ उसका लाइसेंस नहीं लिया गया था। कारखाने के तीन संचालकों के बगैर लाइसेंस कारखाना चलाने को लेकर प्रशासन ने बिजली काट कर कारखाना बंद करने का नोटिस दिया है।
तूफान में गिर चुकी थी दीवार

हलवद जीआईडीसी की फैक्ट्री में जिस दीवार के नीचे दबकर श्रमिकों की मौत हो गई, वह दीवार पहले तूफान में गिर चुकी थी। इसके बाद उसे बिना बीम,कॉलम के ही खड़ी की गई थी। इसी दीवार पर नमक की 300 से अधिक बोरियों को सहारा देकर रखा गया था। दीवार इन बोरियों का दबाव नहीं झेल पाई जिस कारण वह धराशायी हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो