scriptGujarat news : गुजरात में मौसम की 130 फीसदी बारिश | 130 percent Rain in gujarat | Patrika News

Gujarat news : गुजरात में मौसम की 130 फीसदी बारिश

locationअहमदाबादPublished: Sep 29, 2019 11:47:55 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

राज्य के अधिकांश भागों में जारी है बारिश

Gujarat news : गुजरात में मौसम की 130 फीसदी बारिश

Gujarat news : गुजरात में मौसम की 130 फीसदी बारिश

अहमदाबाद राज्य में मानसून की बारिश रविवार तक को भी जारी रही। इसके साथ ही प्रदेश में मौमस की औसतन लगभग १३० फीसदी बारिश हो चुकी है। शनिवार रात एवं रविवार को भी सुबह सौराष्ट्र एवं अन्य भागों में अच्छी बारिश हुई। वहीं पाटण में छह घंटे में ही सात इंच तक पानी बरस गया।
राज्य में रीजन के आधार पर देखा जाए तो सबसे अधिक १४८ फीसदी से अधिक बारिश कच्छ में हुई है। इसके अलावा उत्तर गुजरात में ९९.४० फीसदी, पूर्व मध्य गुजरात में १२०.८५ फीसदी, सौराष्ट्र में १२९.६२ फीदी तो दक्षिण गुजरात में १४०.५० फीसदी बारिश हो गई। इस तरह से राज्य में मौसम की लगभग १३० फीसदी बारिश हो गई है जिससे बांधों में भी जलस्तर की स्थिति बेहतर होती जा रही है।
छह घंटे में सात इंच बारिश से पाटण जलमग्न
पाटण शहर व आसपास रविवार सुबह छह घंटे में सात इंच बारिश होने से पूरा शहर जलमग्न हो गया।
शहर में छह बजे से आठ बजे तक ही चार इंच बारिश हुई। इसके बाद चार घंटे में और तीन इंच बारिश हो गई। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मार्ग भी पानी में डूब गए। सरस्वती तहसील में ढाई इंच, सिद्धपुर में पौने दो इंच, बारिस हुी। इसके अलावा राधनपुर और हारिज मेें भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो